- मुख्यमंत्री ने कहा, यह डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है जब हम और आप बंगाल में है
- उनके सपने को पूरा करने में लगे है देश के मजबूत गृहमंत्री अमित शाह
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एसएसबी के जवानों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि यह पहला मौका था जब उन्हें एसएसबी के किसी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने एसएसबी को देश की संप्रभुता और सुरक्षा का अटूट प्रहरी बताया।उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कहता हूँ कि सबसे मुश्किल काम SSB जवानों का होता है जो खुली सीमा की सुरक्षा करते हैं। PM मोदी की सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नज़रिए से सिलीगुड़ी कॉरिडोर के महत्व को समझा है। यह एक संवेदनशील कॉरिडोर है जो 8 राज्यों को जोड़ता है, और यहाँ नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की तीन अंतरराष्ट्रीय सीमाएँ मिलती हैं। हमने चोपड़ा, किशनगंज और धुबरी में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। केंद्रीय मंत्री ने सीमा सुरक्षा और प्रबंधन से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। लगभग 60 किलोमीटर लंबा और 22 किलोमीटर चौड़ा सिलीगुड़ी कॉरिडोर रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के आठ पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। 'चिकन नेक' के नाम से जाना जाने वाला यह संकरा रास्ता अपनी स्थिति के कारण बड़ी चुनौतियां पेश करता है; यह दक्षिण और पश्चिम में बांग्लादेश, उत्तर में तिब्बत (चीन) के बीच स्थित है और नेपाल, बांग्लादेश व भूटान के करीब है। गृहमंत्री के पहले राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुझे खुशी हाकी एसएसबी ने पहली बार किसी मुख्यमंत्री को बुलाया है। यह संभव हुआ है हमारे श्रद्धेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कारण। नहीं तो यह क्षेत्र पूर्वी पाकिस्तान या बांग्लादेश का हिस्सा रहता। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार को मात्र तीन महीना हुआ है। इस दौरान देश के मजबूत गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया। मुझे कहते हुए गर्व हो रहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को गृहमंत्री साकार कर रहे है। हम सभी मिलकर राष्ट्र के लिए कार्य करें मै यही सभी से आह्वान करता हूं। सांसद राजू विष्ट ने कहा कि इस मौके पर राजू बिस्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अहम लीडरशिप में भारत की अंदरूनी और बॉर्डर सिक्योरिटी काफी मज़बूत हुई है।उन्होंने कहा कि स्ट्रेटेजिक रूप से अहम सिलीगुड़ी इलाके में नए SSB प्रोजेक्ट्स बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न बनाने, ऑपरेशनल तैयारी को बढ़ाने और सुरक्षाकर्मियों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
विष्ट ने नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करने और स्ट्रेटेजिक रूप से अहम सिलीगुड़ी कॉरिडोर को सुरक्षित करने में SSB की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया, जो नॉर्थईस्ट को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी से चलने वाले सिक्योरिटी सिस्टम और बेहतर कनेक्टिविटी से सिलीगुड़ी कॉरिडोर और भी मज़बूत और सुरक्षित हो रहा है। बदलाव के बारे में बताते हुए, बिस्ट ने कहा कि इस इलाके की स्ट्रेटेजिक अहमियत बढ़ रही है और "चिकन नेक" धीरे-धीरे एक मज़बूत और बेहतर सुविधाओं वाला "एलिफेंट नेक" बन रहा है।सेरेमनी के बाद, राजू बिस्टा भी SSB जवानों के साथ 'बड़ा खाना' में शामिल हुए और जवानों के देश की सेवा में उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और रोज़ाना के त्याग के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।बिस्टा ने देश की सुरक्षा और देश के सुरक्षा बलों की भलाई पर लगातार ध्यान देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी दिल से तारीफ़ की।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/