कहा,आजादी के बाद आजतक हुआ है इसका दोहन, अब सबकुछ होगा ठीक
मंगपू से अशोक झा की रिपोर्ट : राज्य के श्रम व परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह दार्जिलिंग के सिनकोना प्लांट मंगपु पहुंचे। दार्जिलिंग के मंगपू स्थित सिनकोना प्लांटेशन्स के निदेशालय में पहुंचने पर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बिमल गुरुंग , सिनकोना प्लांटेशन्स के निदेशालय के अधिकारियों एवं चाय बागानों में कार्यरत श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हमारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।सिनकोना के पौधों का निरीक्षण करने के बाद दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, पर्यटन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री शंकर घोष जी, गृह एवं पर्वतीय मामलों के राज्य मंत्री विशाल लामा जी, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शबिमल गुरुंग एवं अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति में आयोजित एक संक्षिप्त अभिनंदन समारोह में मंत्री का अभिनन्द किया। मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए हम मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी के नेतृत्व में प्रतिबद्ध हैं। इस क्षेत्र की दशा और दिशा दोनों बदलेगी। सिनकोना प्लांट देश के लिए हरा सोना साबित होगा। आजतक इसकी उपेक्षा की गई। अब ऐसा नहीं होगा। मजदूरों की भर्ती और प्लांट का वास्तविक स्वरूप लौटाया जाएगा। दार्जिलिंग में सिनकोना प्लांट की शुरुआत 1862-1863 में हुई थी। इसका मुख्य केंद्र मोंगपू है, जो दार्जिलिंग शहर से करीब 33 किलोमीटर दूर स्थित है। इस पौधे की छाल से मलेरिया की प्रसिद्ध दवा क्वीनिन (कुनैन) बनाई जाती है। दार्जिलिंग पहाड़ियों में सिनकोना के बीज पहली बार 1863 में बोए गए थे, और इसका मुख्यालय मोंगपू में बनाया गया। यहाँ के प्रमुख बागान क्षेत्रों में मोंगपू, मुनसोंग, लातपंचा और रोंगो शामिल हैं। महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर भी मोंगपू आए थे, और उनकी याद में वहाँ एक संग्रहालय भी है। दार्जिलिंग के इन बागानों की खूबसूरती और उनके इतिहास को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल की भाजपा सरकार ने 'सिन्कोना और अन्य औषधीय पौधों के निदेशालय' को फिर से शुरू करने के लिए एक व्यापक योजना बनाने का फैसला किया है। इस योजना में एक सदी पुरानी सिन्कोना फैक्ट्री को फिर से चालू करना, लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरना और मजदूरों की मजदूरी में बदलाव करना शामिल है।लगभग 26,000 एकड़ में फैले सिन्कोना और अन्य औषधीय पौधों के बागान, दार्जिलिंग की पहाड़ियों में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े उपक्रमों में से एक का हिस्सा हैं। हालांकि, इस बागान को हर साल लगभग ₹60 करोड़ का नुकसान हो रहा है। दार्जिलिंग से लगभग 30 किमी दूर मुंगपू में बागान का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और कहा कि सरकार बागान को पूरी तरह से फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच दशकों से इस बागान की अनदेखी की गई है।इस निदेशालय का मुख्यालय मुंगपू में है।बागान का दौरा करने के बाद मंत्री सिंह ने कहा, "सिन्कोना बागान के अलावा, बागवानी विभाग भी मुंगपू में शामिल है। हमने अभी-अभी कार्यभार संभाला है और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देशों के अनुसार, पहाड़ी मामलों, बागवानी और श्रम विभागों सहित तीन विभाग मिलकर सिन्कोना बागान के व्यापक विकास के लिए काम करेंगे। लेफ्ट फ्रंट और तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान लगभग 50 वर्षों तक इस बागान की अनदेखी की गई है।"मंत्री का यह दौरा राज्य में सरकार बदलने के बाद शुरू की गई कई पहलुओं का हिस्सा है। इसके अहलेइस महीने की शुरुआत में, मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने सिलीगुड़ी में शाखा सचिवालय 'उत्तरकन्या' में विशाल लामा से मुलाकात की और उन्हें 1862 में स्थापित बागान नेटवर्क को फिर से शुरू करने के लिए अपनी मुख्य मांगों के बारे में बताया।गोरखा जनमुक्ति मोर्चा से जुड़े 'दार्जिलिंग तराई दुआर्स प्लांटेशन लेबर यूनियन' के केंद्रीय समिति के सदस्य और सिन्कोना कर्मचारी संतोष खवास ने कहा कि यह पहली बार है जब बंगाल सरकार के प्रतिनिधियों ने बागान और वहां काम करने वाले लोगों की समस्याओं को इतनी विस्तार से सुना है। खवास ने कहा, "हमने और मंत्री जी ने उस फ़ैक्ट्री को फिर से शुरू करने पर चर्चा की जो कई सालों से बंद पड़ी थी। फ़ैक्ट्री के बंद होने की वजह से सिनकोना से दवा बनाने का काम रुक गया था। 2010 से ग्रुप-D कैटेगरी में खाली पदों को भरने के लिए कोई भर्ती नहीं हुई है और तब से वेतन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। मंत्री जी ने वादा किया है कि इसके विकास के लिए एक पूरी योजना बनाई जाएगी।"एक सदी पुरानी यह फ़ैक्ट्री, जो कभी कुनैन बनाने का मुख्य केंद्र थी, कई सालों से बंद पड़ी है। इस फ़ैक्ट्री में सिनकोना की छाल से कुनैन बनाई जाती है। अभी मुंगपू, मूनसॉन्ग, रोंगों और लटपंचर में प्लांटेशन के 14 डिवीज़न में लगभग 5,353 दिहाड़ी मज़दूर काम कर रहे हैं। हर मज़दूर को अभी रोज़ाना ₹332 मिलते हैं। डायरेक्टरेट में ग्रुप C और D के लगभग 1,200 कर्मचारी हैं, लेकिन करीब 700 पद खाली पड़े हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/