- नए कार्यालय ‘केशव स्मृति’ का उद्घाटन 26 सितंबर को
- आज के पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
-
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस का नया कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। न्यू टाउन के एक्शन एरिया 2D में बने चार मंजिला भवन का उद्घाटन 26 सितंबर को आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले करेंगे। आज इसके पूजा में शामिल होने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहुंचे। उद्घाटन समारोह में राज्य के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्वयंसेवक भी शामिल होंगे।संघ के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में संगठन से जुड़े कामकाज के बढ़ने के कारण नए कार्यालय की जरूरत महसूस हुई। आरएसएस का दावा है कि राज्य में मुस्लिम स्कॉलर्स भी संगठन से जुड़ने में रुचि दिखा रहे हैं और संघ से लगातार संपर्क कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए बड़े और बेहतर कार्यालय की आवश्यकता थी। न्यू टाउन में तैयार किए गए इस नए भवन का नाम ‘केशव स्मृति’ रखा गया है। इससे पहले आरएसएस का बंगाल में कामकाज उत्तरी कोलकाता के अभेदानंद रोड स्थित ‘केशव भवन’ से संचालित होता था। वहां जगह सीमित होने के कारण कर्मचारियों और पदाधिकारियों को कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ता था। नए कार्यालय की एक खासियत इसका एयरपोर्ट के नजदीक होना भी है। आरएसएस के राष्ट्रीय नेताओं को पहले कोलकाता एयरपोर्ट से केशव भवन तक लंबा सफर तय करना पड़ता था। न्यू टाउन स्थित कार्यालय के करीब होने से दूसरे राज्यों से आने वाले संघ के वरिष्ठ नेताओं के लिए कार्यक्रमों में पहुंचना आसान होगा।आरएसएस की स्थापना वर्ष 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। संगठन ने पिछले वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए। पश्चिम बंगाल में लंबे समय से सक्रिय आरएसएस अब नए कार्यालय के जरिए अपने संगठनात्मक कामकाज के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है।
संघ के अनुसार, नया कार्यालय मौजूदा जगह की समस्या को दूर करने के साथ-साथ भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा। होसबाले की मौजूदगी में होने वाला उद्घाटन कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में संघ की गतिविधियों से जुड़े पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के लिए महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। बंगाल में आरएसएस ने संगठन विस्तार की तैयारी तेज कर दी है। संघ का लक्ष्य 10 अक्तूबर यानी महालया तक शाखाओं की संख्या 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करना है। इसके लिए राज्यभर में संपर्क अभियान, युवा सम्मेलन और आउटरीच कार्यक्रम होंगे। बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी की है। संघ का लक्ष्य 10 अक्तूबर को महालया तक राज्य में शाखाओं की संख्या दोगुनी करना है। इसके लिए बड़े पैमाने पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, जब भाजपा राज्य में सत्ता में आई थी इस समय आरएसएस के पांच हजार शाखाएं थीं। यह जानकारी बुधवार को एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने दी। बिप्लब रे ने क्या कहा? : राज्य प्रचार प्रमुख बिप्लब रे ने कहा कि भाजपा की वैचारिक आधारशिला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में विस्तार हुआ है। इस साल मई तक, राज्य भर में हमारी लगभग 5,000 शाखाएं थीं। अब यह संख्या काफी ज्यादा है। वहीं, और भी कई लोगों ने आरएसएस से जुड़ने की इच्छा जताई है।'10 अक्तूबर तक कितनी शाखाएं होंगी? 1 से 10 अक्तूबर तक, संगठन अपने जमीनी स्तर के नेटवर्क को बढ़ाने की कोशिश के तहत राज्य भर में कई विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगा। रे ने कहा, 'हमें भरोसा है कि 10 अक्तूबर तक राज्य भर में हमारी 10,000 शाखाएं होंगी।विस्तार अभियान में मुख्य लक्ष्य कौन है?: आरएसएस के अनुसार, 2011 में पश्चिम बंगाल में संगठन की 580 शाखाएं थीं। यह संख्या 2014 में बढ़कर 1,280 और दिसंबर 2016 में 1,492 हो गई। हालिया विस्तार अभियान खास तौर पर युवाओं पर केंद्रित होगा, जिसमें जेन-जी के सदस्य भी शामिल हैं। आरएसएस जिलों में युवा सम्मेलन और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।स्थानीय पदाधिकारियों को क्या काम दिया गया है? : स्थानीय पदाधिकारियों को युवाओं को एकजुट करने और उन्हें आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का काम सौंपा गया है। संगठन राष्ट्रवाद, देशभक्ति और समाज सेवा के अपने विचारों को बढ़ावा देना चाहता है।नया कार्यालय का उद्घाटन कब है? : संगठनात्मक गतिविधियों का यह विस्तार पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के माहौल में हो रहा है, जहां भाजपा ने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में 15 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस सरकार को हराया था। आरएसएस ने राज्य में अपना इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया है। कोलकाता के पास न्यू टाउन के एक्शन एरिया 2D में 'केशव स्मृति' नाम का एक नया पांच मंजिला कार्यालय बनाया गया है। इसका उद्घाटन 26 सितंबर को आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले करेंगे।संगठन पारंपरिक रूप से उत्तरी कोलकाता में अभेदानंद रोड पर स्थित केशव भवन से अपनी क्षेत्रीय गतिविधियां चलाता रहा है। हालांकि, आरएसएस का कहना है कि स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ने और सामाजिक गतिविधियों के विस्तार के कारण वह जगह अपर्याप्त हो गई थी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/