अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसटीएफ ने एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ़्तार किया है। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने हावड़ा में इस व्यक्ति को पकड़ा। जिसकी पहचान राणा रऊफ (उर्फ़ वहाब) के तौर पर हुई है। जांचकर्ताओं का आरोप है कि राणा ने भारतीय रेलवे, सेना और नौसेना से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां लीक की थी।यह भी पता चला है कि वह नेपाल सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था।कोलकाता पहुंचने के बाद, वह नकली पहचान के साथ तोपसिया इलाके में रह रहा था। गिरफ्तारी के समय वह किसी काम से हावड़ा गया हुआ था।
जांचकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तानी नागरिक अपनी असली पहचान छिपाकर और एक फर्ज़ी पते का इस्तेमाल करके कोलकाता के तोपसिया इलाके में रह रहा था। राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'हम इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हैं, और इसी वजह से हमें यह कामयाबी मिली है।शुरुआती जांच से पता चलता है कि देश में आने के बाद से ही राणा अहम मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से जुड़े मामलों की जानकारी इकट्ठा करने में लगा हुआ था।खास तौर पर उसने भारतीय रेलवे, सेना और नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी इकट्ठा की और उसे लीक किया। भारतीय होने का बनाया था फर्जी कागजात: जांचकर्ताओं को पता चला है कि रऊफ ने नेपाल सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया था।उसने कोलकाता में स्थायी रूप से रहने के लिए फर्जी पहचान पत्र बनवाया था। उसने आधार कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज बनवाए थे।उसने भारत में राणा रऊफ की पहचान मिटा दी थी। यहां उसका नाम वहाफ है। भारत में सभी दस्तावेजों में तापसिया का पता दिया गया था। जांचकर्ताओं ने ये सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। रऊफ का आईएसआई से गहरा संबंध: जांचकर्ताओं को शुरुआती जानकारी मिली है कि राणा रऊफ का आईएसआई से गहरा संबंध है। राणा मुख्य रूप से भारतीय नौसेना, सेना और रेलवे के बीच संबंधों की जानकारी मुहैया कराता था। राणा रऊफ विभिन्न स्थानों पर स्थित शिविरों और वहां चल रही गतिविधियों के बारे में सारी जानकारी देता था। हाल ही में राणा ने बांग्लादेश भागने की योजना बनाई थी। भागने की तैयारी में था राणा: एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, उसे आशंका थी कि भारत में उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।इसलिए उसने भागने की योजना बनाई. एक अन्य व्यक्ति को तपस्या से राणा के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।कुछ दिन पहले, एसटीएफ ने बर्धमान के एक जिम से हामिम को आईएसआई एजेंट होने के संदेह में गिरफ्तार किया था।उसकी प्रेमिका और एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया था।अब देखना है कि बंगाल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने कितना बड़ा ओर गहरा जाल बुना है। इसका तार बंगाल तक ही सीमित है या पड़ोसी राज्यों बिहार ओर झारखंड में भी।
#terror #pakistan
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/