बोले- अब घोटाले नहीं, निवेश के आंकड़े आते हैं,बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक जमकर बोले
अशोक झा/ पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करने के बाद बिहार का पहुंचे और फिर वह यूपी जाएंगे। पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु के साथ-साथ कई दूसरी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की लागत वाली कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें 9.76 किलोमीटर लंबे छह लेन के 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन भी शामिल है।उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को गले लगाया और पुल पर टहलते हुए गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास, गरीबी के खिलाफ लड़ाई और एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जिस बिहार ने दशकों तक बदहाली झेली, उसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला।
दशकों की बदहाली से सुशासन की ओर बढ़ा बिहार
पीएम मोदी ने कहा कि करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी. जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का भरोसा मिला. नीतीश कुमार ने कई साल तक बिहार की सेवा की. अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी की टीम राज्य को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन में बिहार में विकास की होड़ दिख रही है। हर इलाके में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है. उन्होंने दावा किया कि पहले बिहार में घोटालों की गिनती होती थी, लेकिन अब निवेश के आंकड़े पेश किए जाते हैं. एक समय गांवों में बिजली नहीं थी, जबकि आज बिहार बिजली उत्पादन का केंद्र बन रहा है।
गरीबी के खिलाफ अभियान में बिहार का बड़ा योगदान
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश गरीबी के खिलाफ लड़ाई जीत रहा है. जब साफ नीयत से काम होता है, तो उसके नतीजे भी दिखते हैं. उन्होंने कहा कि जिस देश में कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही, वहां बीते 12 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया. यह सरकार की इच्छाशक्ति का परिणाम है। गरीबी के खिलाफ देश यह लड़ाई इसलिए जीत रहा है, क्योंकि गरीब सरकार की प्राथमिकता हैं।पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने गरीबों को घर और इलाज की सुविधा दी. बिजली और पानी पहुंचाकर करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया. इससे गरीबों के भीतर आत्मविश्वास जगा है. उन्होंने कहा कि गरीबी के खिलाफ अभियान में बिहार का बड़ा योगदान है. डबल इंजन सरकार ने योजनाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने के लिए मेहनत से काम किया है.
बिहार में 43 लाख लोगों को मिले पक्के मकान
प्रधानमंत्री ने बिहार में गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का आंकड़ा भी बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में 43 लाख लोगों को पक्के मकान दिए गए हैं. बिहार के 75 लाख किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हजारों करोड़ रुपये भेजे गए हैं. पीएम आवास योजना के तहत भी हजारों परिवारों को उनके पक्के घरों की चाबियां सौंपी गई हैं.
एक साल में दो लाख करोड़ के निवेश समझौते:
पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में पिछले एक साल के दौरान बिहार में दो लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए गए हैं. सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है. वहीं, एक साल में 200 से अधिक डिग्री कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की सूची इतनी लंबी है कि इसे किसी एक मंच से गिनाया नहीं जा सकता. बिहार के विकास को यहां आकर महसूस किया जा सकता है. प्रधानमंत्री ने शहरी यातायात को बेहतर बनाने के लिए 100 आधुनिक पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाने का भी जिक्र किया।
नीतीश सेतु को बताया सेवा और समर्पण का सम्मान
प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने पुल को जनता को समर्पित करते हुए इसके नामकरण का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस पुल का नाम नीतीश कुमार के सम्मान में रखा गया है। यह उनके सेवा और समर्पण के सम्मान का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस पुल से पटना और वैशाली के बीच दूरी और आवागमन की दिक्कतें कम होंगी। फल, सब्जियां और दूध जैसे उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा. इससे बच्चों को पढ़ाई और बुजुर्गों को दवाई के लिए आने-जाने में भी सहूलियत मिलेगी।
छठी मैया के आशीर्वाद से मना रहे विकास का पर्व:
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से विकास का यह पर्व मनाया जा रहा है. लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ है. माताओं और बहनों ने कठिन व्रत कर परिवार, समाज और पूरे जगत के मंगल की कामना की है। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत को जनकल्याण का माध्यम बनाया गया है. इसी वजह से एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर इस आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया. उन्होंने वैशाली की मिट्टी को नमन किया।
रामविलास पासवान के सपनों का भी किया जिक्र: प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को भी याद किया. उन्होंने कहा कि उनके मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, हम पर फूलों की बारिश करती होगी, क्योंकि उनके सपने भी साकार हो रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए न रुकना है और न थकना है. एनडीए के सभी दलों को मिलकर समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के लिए काम करना है।छठी मैया के आशीर्वाद से विकास का पर्व: पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व के संपन्न होने के बाद अब बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है। सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन: प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार को सुशासन का भरोसा मिला। अब सम्राट चौधरी और उनकी टीम इस विकास यात्रा को आगे बढ़ा रही है।
नीतीश सेतु से आवागमन होगा आसान: पीएम मोदी ने कहा कि छह लेन के नीतीश सेतु से पटना और वैशाली के बीच दूरी और यात्रा की मुश्किलें कम होंगी। किसानों, छात्रों और मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।
सड़क और बिजली परियोजनाओं को रफ्तार: प्रधानमंत्री ने औरंगाबाद-चोरदाहा हाईवे, बक्सर थर्मल पावर प्लांट और फुलवरिया बांध सोलर एनर्जी प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
गरीबों को पक्के मकान और बेहतर सुविधाएं: पीएम मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों गरीब परिवारों को पक्के घरों की चाबियां सौंपी गई हैं। साथ ही, शहरी परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 100 आधुनिक ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई है।।नीतीश सेतु से किसे होगा फायदा?
प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन केबल-स्टे ब्रिज को जनता को समर्पित किया। नीतीश कुमार के सम्मान में इस आधुनिक पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखा गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुल बिहारवासियों की ओर से नीतीश कुमार के सेवा और समर्पण के सम्मान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से पटना और वैशाली के बीच दूरी और आवागमन की मुश्किलें कम होंगी। किसानों के लिए फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। इससे युवाओं को पढ़ाई और बुजुर्गों को इलाज व दवाइयों के लिए आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी। -
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/