- मारे गए कार्यकर्ता की पहचान प्रशांत दे,अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने कहा मृत
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के बागनान स्थित आंटिला ग्राम पंचायत के पाइकपाड़ा इलाके में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गयी है, जबकि तीन अन्य घायल हो गये हैं।घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है।
इलाका छोड़कर चले गये थे इस्लाम:
जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आंटिला ग्राम पंचायत के उपप्रधान शेख मफिजुल इस्लाम क्षेत्र छोड़कर चले गये थे। बुधवार रात उनके इलाके में लौटने की खबर फैलने के बाद लगभग 8-10 भाजपा कार्यकर्ता बाइक से उनके घर के सामने पहुंचे और घेराव किया। आरोप है कि इसके बाद उपप्रधान के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये। प्रशांत दे गंभीर रूप से हुए घायल
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत दे (50) गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें तत्काल उलूबेड़िया महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में तीन अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।भाजपा ने आरोप लगाया है कि उपप्रधान के नेतृत्व में तृणमूल समर्थकों ने क्षेत्र में भय का माहौल बनाया था। मौके पर पहुंची पुलिस:
सूचना मिलते ही बागनान थाने की पुलिस, केंद्रीय बल के जवान तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गयी है। हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, उपप्रधान शेख मफिजुल इस्लाम समेत कुछ आरोपी फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/