- पत्रकार जगत में शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने भी किया उन्हें याद
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के वरिष्ठ पत्रकार निशीत चक्रवर्ती का निधन हो गया है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पत्रकारों समेत जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया है। बताया गया कि निशीत चक्रवर्ती लंबे समय से सीसीएन और स्थानीय जनपथ समाचार के लिए पत्रकारिता करते थे।
पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे। उनके निधन से मीडिया जगत ने एक अनुभवी और सम्मानित पत्रकार को खो दिया है। वह बागडोगरा में रहते हुए सिलीगुड़ी महकमा से जनता की आवाज को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का करते आ रहे थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/