- बंगाल में पिछले 15 साल से चला आ रहा ममता राज का हो गया खात्मा
बंगाल की राजनीति में उस समय बड़ा संवैधानिक संकट खड़ा हो गया, जब राज्यपाल आर. एन. रवि ने अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार के बीच राज्यपाल ने संवैधानिक वीटो का इस्तेमाल करते हुए 7 राज्य विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल में 4 मई को रिजल्ट आने के अगले ही दिन ममता बनर्जी ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को खारिज करते हुए कह दिया था कि वे हारी नहीं हैं. वे इस्तीफा नहीं देंगी. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि हार के बाद सूबे का मुखिया इस्तीफा देने से ही इनकार कर दे। राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के क्लॉज (2) के सब-क्लॉज (b) के तहत मिली विशेष शक्तियों का इस्तेमाल किया है। विधानसभा भंग होने के साथ ही बंगाल में पिछले 15 साल से चला आ रहा ममता राज का खात्मा हो गया।
लोकभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मौजूदा मंत्रिमंडल ने चुनाव परिणामों के बाद नैतिक आधार खो दिया था, इसके बावजूद ममता सरकार ने इस्तीफा नहीं दिया. संवैधानिक स्थिति को देखते हुए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद को पद से हटाने का फैसला लिया है.
क्या अब इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस जाएंगी ममता?
बताया जा रहा कि राज्यपाल ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. अब राज्यपाल सबसे बड़े दल बीजेपी को सरकार बनाने का प्रस्ताव भेज सकते हैं. इससे पहले खबरें थीं कि ममता बनर्जी इस मामले को इंटरनेशनल कोर्ट ले जा सकती है. ममता बनर्जी ने नतीजों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस तक जाएंगी. उन्होंने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने पर भी इस्तीफा न देने की बात कही थी।
क्या था पश्चिम बंगाल का चुनाव परिणाम:
राज्य में हुए चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ 207 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं टीएमसी को 80 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा कांग्रेस को दो और आम जनता उन्नयन पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. सीपीआई-एम और एआईएसएफ को 1-1 सीटें मिली थीं। 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद से ही ममता बनर्जी ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों को भी निशाने पर लिया था। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/