- इसी माह में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था गीता का उपदेश
पंडित अशोक झा
हिंदू धर्म में अगहन यानी मार्गशीर्ष मास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना गया है. इस महीने का महत्व इतना अधिक है कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता में इसकी महिमा का वर्णन किया है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दिव्य प्रेम, गोपियों की अनन्य भक्ति तथा महारास की धार्मिक परंपरा को समर्पित है। इस अवसर पर वैष्णव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रासलीला का आयोजन किया जाता है।मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकरः."
अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष और ऋतुओं में वसंत हूं। इस एक श्लोक से ही अगहन मास की धार्मिक महत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को मार्गशीर्ष मास के समान बताया है, इसलिए भक्तों के बीच इस महीने का विशेष स्थान है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है कि ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम्’ अर्थात् सभी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं, और धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी माह में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश प्रदान किया था। इस पावन मास में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना, पवित्र नदियों में स्नान तथा दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने की मान्यता है। पंडित अभय झा के अनुसार, इस मार्गशीर्ष माह में ग्रहों की विशेष स्थिति के चलते पांच राशियों-मेष, मिथुन, वृश्चिक, धनु और कुंभ-के जीवन में करियर, पदोन्नति, प्रॉपर्टी व व्यापारिक लाभ और पारिवारिक खुशियों के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि नवंबर अंत से दिसंबर 2026 के बीच ग्रहों की क्या स्थिति रहेगी और किन 5 राशियों को विशेष शुभ फल मिलने की संभावना है।25 नवंबर से हिंदू पंचांग के नौवें महीने मार्गशीर्ष (Margashirsha) यानी अगहन (Agahan) का पवित्र आरंभ हो रहा है, जिसे अत्यंत पुण्यदायी और शुभ माना जाता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है कि ‘मासानां मार्गशीर्षोऽहम्’ अर्थात् सभी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं, और धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी माह में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश प्रदान किया था। इस पावन मास में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना, पवित्र नदियों में स्नान तथा दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने की मान्यता है।
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा अत्यंत पुण्यदायिनी मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत, दान, जप, स्नान एवं तप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण स्वयं कहते हैं - 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्', अर्थात् 'मैं मासों में मार्गशीर्ष हूँ।'मार्गशीर्ष में प्याज, लहसुन, मांस, सिगरेट, शराब आदि का सेवन न करें. आयुर्वेद के अनुसार, इस महीन में जीरा नहीं खाना चाहिए। इस पूरे माह में आपको ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए. इसके लिए आप पवित्र नदी यमुना, गंगा आदि में स्नान करें तो बहुत उत्तम है, नहीं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।जिस प्रकार यह माह भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है, उसी प्रकार से तुलसी भी प्रिय है। स्नान के पहले तुलसी की जड़ से थोड़ी सी मिट्टी निकालकर शरीर पर लगाएं, फिर स्नान करें. ऐसा करने से हरि कृपा प्राप्त होती है और पाप मिटते हैं।प्रतिदिन स्नान के बाद पाञ्चजन्य शंख की पूजा करें. यह भगवान श्रीकृष्ण का शंख है। यदि आपके पास यह शंख नहीं है तो आप कोई अन्य शंख की पूजा कर सकते हैं। शंख में जलभर कर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें, उसके बाद उस शंख के जल का पूरे घर में छिड़काव करें। घर में सकारात्मकता का संचार होगा। मार्गशीर्ष माह में लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए. प्रत्येक दिन पंचामृत स्नान कराकर नए कपड़े पहनाएं। फिर माखन-मिश्री और तुलसी दल का भोग अर्पित करना चाहिए।लड्डू गोपाल भगवान श्रीकृष्ण के बालक रूप हैं।मार्गशीर्ष में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें। प्रत्येक दिन एक अध्याय पढ़ना चाहिए. यदि यह संभव नहीं है तो आप विष्णु सहस्रनाम या श्री विष्णु चालीसा का पाठ कर लें. तुलसी का माला से ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कर सकते हैं।मार्गशीर्ष महीने में तुलसी और पीपल के पेड़ की सेवार करें. सुबह और शाम तुलसा को जल अर्पित करें, शाम को घी का दीपक जलाएं. ऐसे ही पीपल के पेड़ को जल दें और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. आपके दुखों का अंत होगा और सुख-समृद्धि आएगी। कोई भी पूजा, व्रत, साधना या उपवास हो तो उसमें क्रोध, झूठ, अशांति और कलह से दूर रहना चाहिए. इससे नकारात्मकता बढ़ती है। मार्गशीर्ष महीने में सर्दी का समय होता है. ऐसे में आप स्नान और पूजा के बाद गरीबों को कंबल, रजाई, गर्म कपड़े, अन्न, जूते, चप्पल, तिल, गुड़ आदि का दान करें।धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं श्रीमद्भगवद्गीता में मार्गशीर्ष मास को अपना स्वरूप बताया है। यही वजह है कि इस महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा, गीता पाठ, मंत्र जाप, स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है।
भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों बताया मार्गशीर्ष मास को अपना स्वरूप?
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास को भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए विशेष माना गया है। श्रीमद्भगवद्गीता के विभूति योग में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं- 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम्'। इसका अर्थ है कि महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।
भगवान श्रीकृष्ण के इस कथन के कारण इस महीने को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास में सच्चे मन से भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा करने, मंत्रों का जाप करने और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
मार्गशीर्ष मास में इन 5 देवी-देवताओं की पूजा है शुभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा
मार्गशीर्ष मास भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित माना जाता है। इस महीने में सुबह स्नान करने के बाद भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। उन्हें पीले फूल, तुलसी दल और माखन-मिश्री का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।मार्गशीर्ष मास में न करें ये 7 काम: तामसिक भोजन करने से बचें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष मास में मांस, मदिरा और अन्य तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दौरान सात्विक भोजन करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है और सकारात्मक विचार आते हैं. बासी भोजन न करें: मार्गशीर्ष मास में बासी भोजन करने से बचना चाहिए. इस दौरान ताजा और सात्विक भोजन करना अच्छा माना जाता है. इसलिए हमेशा ताजा बना हुआ भोजन ही ग्रहण करें। क्रोध और अपशब्दों से दूर रहें
इस महीने किसी को अपशब्द कहने, दूसरों की निंदा करने, झूठ बोलने और बेवजह विवाद करने से बचना चाहिए. वाणी पर संयम रखना और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना शुभ माना जाता है। मासशून्य तिथियों में शुभ कार्य न करें
मार्गशीर्ष मास की सप्तमी और अष्टमी तिथियों को मासशून्य माना जाता है. मान्यता है कि इन तिथियों पर विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए. शुभ कार्य करने से पहले स्थानीय पंचांग से मुहूर्त की जानकारी जरूर लें। संध्याकाल में तुलसी के पत्ते न तोड़ें:
हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना गया है. भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. पूजा के लिए तुलसी दल चाहिए, तो उसे दिन में ही तोड़कर रख लें.
देर तक सोने और आलस्य करने से बचें
मार्गशीर्ष मास में सुबह जल्दी उठकर स्नान, ध्यान और पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है. इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान का स्मरण करना चाहिए. देर तक सोने और आलस्य करने से बचें। दूसरों का अपमान न करें
इस महीने किसी का दिल दुखाने और दूसरों के प्रति द्वेष रखने से बचना चाहिए. जरूरतमंदों की मदद करें और सभी के साथ सम्मान से पेश आएं।भगवान विष्णु की आराधना
भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। इसलिए मार्गशीर्ष मास में भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दौरान सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम या विष्णु मंत्रों का पाठ करें। माता लक्ष्मी की पूजा
मार्गशीर्ष मास में धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की आराधना करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान माता लक्ष्मी की पूजा और दीपदान करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। विशेष रूप से शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जा सकती है। तुलसी माता की पूजा
हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना गया है। मार्गशीर्ष मास में तुलसी माता की पूजा करना, उनके पास दीपक जलाना और भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी पूजन से घर में सकारात्मकता और सुख-शांति बनी रहती है।शंख की पूजामार्गशीर्ष मास में शंख पूजन का भी विशेष महत्व बताया गया है। शंख को भगवान विष्णु से जुड़ा पवित्र प्रतीक माना जाता है। पूजा के दौरान शंख बजाना और उसकी विधिवत आराधना करना शुभ माना जाता है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/