बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार का नाम भी शामिल है। बीजेपी ने राजेश कुमार जगतदल विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।डॉ. राजेश कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसी साल जनवरी में वो जन शिक्षा एवं पुस्तकालय सेवा विभाग के प्रधान सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बता दें कि चुनाव आयोग ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें 50 दिनों के लिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया था।
राजेश कुमार के पास कई डिग्रियां: डॉ. कुमार का करियर उनकी मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि से शुरू होता है जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। वह इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो सदस्य हैं। इसके अलावा उनके पास फाइनेंस में पीएचडी और फाइनेंस व ह्यूमन रिसोर्स में एमबीए की डिग्रियां भी हैं। पढ़ाई और प्रशासनिक अनुभव का यह मेल उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाने में मदद करता रहा। उन्होंने पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव और पर्यावरण विभाग में प्रधान सचिव के तौर पर भी काम किया।
कई महत्वपूर्ण पदों में रहे राजेश कुमार
आईपीएस अधिकारी के रूप में उनका करियर कई महत्वपूर्ण पदों से भरा रहा। वह कोलकाता के 41वें पुलिस कमिश्नर भी रहे, जहां उन्होंने प्रभावी तरीके से जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने सीआईडी प्रमुख और ट्रैफिक व सड़क सुरक्षा के डीजीपी जैसे पदों पर भी काम किया। उनकी सेवा के लिए उन्हें 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' और 'मुख्यमंत्री पदक' से सम्मानित किया गया। हाल ही में वह उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की और खुद के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।अब राजनीति में रखा कदम
अब डॉ. राजेश कुमार राजनीति में कदम रख चुके हैं और बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। वह पारदर्शिता, विकास और सुशासन को अपना मुख्य एजेंडा बता रहे हैं। अपने सेवा काल में उन्होंने मानव तस्करी और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया। इसे वे आगे भी जारी रखना चाहते हैं। वही 40 वर्षीय निशीथ प्रमाणिक पहले कूचबिहार लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2024 के आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.जारी सूची के अनुसार सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार को जगद्दल से टिकट दिया गया है, जबकि पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा सीट से मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर, अरूप चौधरी को कामरहाटी और रेखा पात्रा को हिंगलगंज से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की दूसरी सूची में 19 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है. अभिनेत्री से नेता बनी रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट मिला है, जबकि रेखा पात्रा हिंगलगंज से चुनाव लड़ेंगी. पात्रा इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में बसीरहाट से भाजपा की उम्मीदवार रह चुकी हैं. पार्टी ने मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, दार्जिलिंग से नोमान राय, रानाघाट दक्षिण से असीम कुमार बिस्वास, गायघाटा से सुभ्रत ठाकुर और एगरा से दिव्येंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है. दिव्येंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के भाई हैं.
वहीं टॉलीगंज से पापिया डे अधिकारी, एंटाली से प्रियंका टिबरेवाल, मणिकतला से तापस रॉय और पुरुलिया से सुदीप कुमार मुखर्जी को टिकट दिया गया है. पार्टी ने अपनी पहली सूची में भी कुछ बदलाव किए हैं. बिष्णुपुर सीट से अब विश्वजीत खान को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बिस्वजीत महतो जॉयपुर से चुनाव लड़ेंगे.
इस सूची के साथ भाजपा अब तक कुल 255 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. इससे पहले 16 मार्च को जारी पहली सूची में 144 नाम शामिल थे, जिसमें सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम - दो सीटों से उम्मीदवार बनाया गया था. भवानीपुर में उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होने की संभावना है. भाजपा की इस सूची को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी ने इस बार पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों और महिला उम्मीदवारों पर भी जोर दिया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि 2026 के चुनाव में भाजपा पूरी ताकत के साथ सत्ता हासिल करने की कोशिश में है। ( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगालचुनाव #IPS
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/