- भवानीपुर में गैर-बंगाली मुस्लिम चेहरा उतारकर टीएमसी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी
- फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद को टिकट देकर टीएमसी कुनबे में खलबली
- AIMIM के साथ चुनावी तालमेल करके मजबूती से बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी और टीएमसी से के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। टीएमसी ने 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। ऐसे में कबीर ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गैर-बंगाली मुस्लिम महिला पूनम बेगम को मैदान में उतार दिया है। भवानीपुर में पूनम बेगम देंगी ममता को चुनौती
हुमायूं कबीर ने बताया कि दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ पूनम बेगम चुनाव लड़ेंगी. कबीर के इस दांव को अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश माना जा रहा है. उन्होंने यह भी संकेत दिये कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के साथ उनकी पार्टी का तालमेल हो सकता है, जिससे कुछ सीटों पर दोस्ताना मुकाबला या समर्थन की स्थिति बनेगी।
हुमायूं कबीर की पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट:
हुमायूं कबीर रेजीनगर मुर्शिदाबाद, हुमायूं कबीर नोदा मुर्शिदाबाद, पूनम बेगम, भवानीपुर कोलकाता, यासीन हैदर कांदी मुर्शिदाबाद, बापन घोष पूर्वस्थली उत्तरपूर्व बर्धमान, सैयद अहमद कबीर, बेलडांगा मुर्शिदाबाद, रॉयल इस्लाम, रतुआ, मालदा, अब्दुल मिनाज शेख, मालतीपुर मालदा, मुस्कुरा बीबी ,बैष्णवनगर मालदा, अबू शैद मानिकचक मालदा, नसीमुल हक, शुजापुर मालदा, सैयद खुबैब अमीन, भरतपुर, मुर्शिदाबाद, अनुपम रोहदागिर बेहला पूर्व कोलकाता, इम्तियाज मोल्ला फरक्का,मुर्शिदाबाद, विजय शेख, हरिहरपाड़ा मुर्शिदाबाद। कबीर का कहना है कि हम 182 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। भवानीपुर में मुख्यमंत्री के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार दे रहे हैं. हमारा उद्देश्य आम जनता का वास्तविक विकास है।
2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर: हुमायूं कबीर ने खुद भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वे मुर्शिदाबाद जिले की 2 महत्वपूर्ण सीटों रेजीनगर और नोदा से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को पार्टी अपनी पूरी सूची घोषित करेगी। इससे पहले बुधवार को मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए घोषित नामों ने टीएमसी की चिंता बढ़ा दी है. विशेष रूप से कांडी सीट से कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व दामाद यासीन हैदर को टिकट देकर कबीर ने टीएमसी के अंदरूनी समीकरणों पर सीधा वार कर दिया है।( बंगाल से अशोक झा की रिपोर्ट )
#बंगालचुनाव #ECI
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/