-IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, PM मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का; आत्मनिर्भर भारत पर दिया खास संदेश
- कैसा प्रधानमंत्री है, संसद में लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया...', PM मोदी ने IIT खड़गपुर में क्यों कहा ऐसा?
डंके की चोट पर बोला भारत- ब्रेक द लिमिट', IIT खड़गपुर में बोले PM मोदी
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने छात्रों और प्रोफेसरों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने शनिवार को समारोह की शुरुआत करते हुए सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि वह खराब मौसम के कारण तय समय पर नहीं पहुंच पाए। इसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग के जरिये कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का प्रयास किया, जिसमें भी देरी हो गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'बंगाल में आइडियाज को बल मिलता है. आईआईटी खड़गपुर के इस हीरक जयंती समारोह में आज मेरे सामने भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य- तीनों एक साथ जुड़े हुए हैं. यहां प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी युवा पीढ़ी मौजूद है।
पीएम मोदी ने शेयर किया पुराना किस्सा: इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार मौजूद रहे। इस मौके पर पीएम मोदी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब हम पहली बार सत्ता में आए, तो मैंने लाल किले से घोषणा की कि मैं गरीबों के लिए शौचालय बनवाऊंगा। संसद में लोगों ने इसका मजाक उड़ाया और पूछा कि यह कैसा प्रधानमंत्री है, जो शौचालय बनवाने की बात कर रहा है? ऐसे लोग यह समझ ही नहीं पाए कि शौचालय कितना जरूरी है, गरीबों के लिए, और खासकर गरीब महिलाओं और माताओं के लिए यह कितना अहम है। इस दौरान पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने युवाओं के साथ संवाद भी किया. उसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित किया।
'भारत का अतीत, वर्तमान भविष्य सबकुछ जुड़ा':
पीएम मोदी ने आईआईटी खड़गपुर में अपने संबोधन के दौरान कहा कि आईआईटी खड़गपुर के इस कार्यक्रम में आज मेरे सामने भारत का अतीत, भारत का वर्तमान भारत का भविष्य सबकुछ जुड़ा है. पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही टैलेंटेड एक्सप्रेशनल पीढ़ी यहां मौजूद है। हम सब इस संस्थान की 75 सालों की यात्रा को सेलिब्रेट करने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं.
IIT खड़गपुर ने बनाए बहुत से माइलस्टोन- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अपनी स्थापना के इन 75 सालों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारे माइलस्टोन बनाए हैं।इन 75 सालों में भारत ने बैलगाड़ी से लेकर बुलेट ट्रेन तक, डाक पत्रों से लेकर सोशल मीडिया मैसेज तक बहुत कुछ बदलते हुए देखा है. इन बदलावों के इन दौर में देश के पहले आईआईटी के तौर पर आईआईटी खड़गपुर ने अपनी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत की तकनीकी प्रगति, वैज्ञानिक अनुसंधान और आत्मनिर्भरता की दिशा में आईआईटी खड़गपुर के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान का संबंध कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बनाए गए ब्रिटिशकालीन नजरबंदी शिविर से था, वही परिसर आज भारत की आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक बदलाव को देश की प्रगति और भारतीय युवाओं की क्षमताओं का उदाहरण बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े सात दशकों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखे हैं। देश की इस विकास यात्रा में आईआईटी खड़गपुर जैसे संस्थानों ने विज्ञान, इंजीनियरिंग, तकनीकी शिक्षा और नवाचार के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने जारी किया प्लेटिनम जुबली स्मारक सिक्का: आईआईटी खड़गपुर की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मारक सिक्का जारी किया।
यह सिक्का संस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धियों और देश की तकनीकी शिक्षा के विकास में उसके योगदान को समर्पित है।
भारत सरकार ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में 75 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का निर्धारित किया था।इस सिक्के पर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और संस्थान की प्लेटिनम जुबली से संबंधित विशेष चिह्न अंकित किए गए हैं। स्मारक सिक्के का उद्देश्य देश के पहले आईआईटी की स्थापना और सात दशकों से अधिक समय तक तकनीकी शिक्षा में उसके योगदान को सम्मान देना है।
कभी नजरबंदी शिविर था, आज तकनीकी शिक्षा का प्रमुख केंद्र: प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्थान भारत के परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण कहानी प्रस्तुत करता है।
आईआईटी खड़गपुर का प्रारंभिक परिसर हिजली डिटेंशन कैंप से जुड़ा रहा है। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान यहां स्वतंत्रता सेनानियों और राजनीतिक बंदियों को रखा जाता था।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद इसी ऐतिहासिक स्थान को शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के केंद्र के रूप में विकसित किया गया।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/