- स्पीकर रथिंद्र बोस को निर्देश दिया कि वे 10 दिनों के अंदर “कानून के मुताबिक” नेता प्रतिपक्ष और चीफ व्हिप की नियुक्ति पर नए सिरे से विचार
अशोक झा/ कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और मुख्य सचेतक की नियुक्ति को लेकर अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी धड़े के रीतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष और अखरुज्जमां को मुख्य सचेतक नियुक्त करने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को रद्द कर दिया है।कलकत्ता हाई कोर्ट में जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ ने शुक्रवार (27 नवंबर) को पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें उन्होंने अलग हुए (बागी) TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी गई थी।कोर्ट ने टीएमसी के चीफ व्हिप के तौर पर अखरुज्जमां की नियुक्ति को भी रद्द कर दिया। जस्टिस कृष्ण राव ने स्पीकर रथिंद्र बोस को निर्देश दिया कि वे 10 दिनों के अंदर “कानून के मुताबिक” नेता प्रतिपक्ष और चीफ व्हिप की नियुक्ति पर नए सिरे से विचार करें।
टीएमसी नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसले में, कोर्ट ने कहा कि बनर्जी को नेता प्रतपिक्ष और अखरुज्जमां को चीफ व्हिप के तौर पर नियुक्त करने का फैसला कानून के तहत टिकने लायक नहीं है।
जानें क्या है पूरा विवाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की पराजय हुई थी और भाजपा की पहली बार सरकार बनी. ममता की पराजय के बाद पार्टी में बगावत शुरू हो गई। ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के विधायकों ने बगावत कर दी।
तृणमूल कांग्रेस के दावे के बावजूद स्पीकर ने 3 जून को ऋतब्रता बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त कर दिया। जबकि टीएमसी ने सबसे बड़ी पार्टी होने के दावा करते हुए शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने के बावत पत्र दिया था. स्पीकर के फैसले के बाद चट्टोपाध्याय ने स्पीकर द्वारा उनके नाम को खारिज करने और अलग हुए ग्रुप के विधायक ऋतब्रता बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपॉइंट करने को कोर्ट में चुनौती दी थी। अखरुज्जमां के चीफ व्हिप के तौर पर अपॉइंट किए जाने को भी चुनौती दी गई थी।अब स्पीकर के फैसले पर टिकी नजर
नियुक्ति के दौरान, बागी समूह के टीएमसी के कुल 80 विधायकों में से 58 का सपोर्ट होने का दावा किया था . जस्टिस राव ने 18 जून को बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष करने के स्पीकर के फैसले पर कोई भी अंतरिम ऑर्डर देने से मना कर दिया था.
चट्टोपाध्याय की अपील पर, जिसमें सिंगल बेंच के अंतरिम ऑर्डर पास करने से मना करने को चुनौती दी गई थी, हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने 18 अगस्त को निर्देश दिया था कि बनर्जी तब तक असेंबली में नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे जब तक सिंगल बेंच उनके अपॉइंटमेंट को चुनौती देने वाली पिटीशन पर फैसला नहीं कर लेती, लेकिन शुक्रवार को सिंगल बेंच ने स्पीकर के आदेश को रद्द कर दिया और अब गेंद फिर से स्पीकर के पाले में चला गया है.
फिलहाल पश्चिम बंगाल में कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं
ऐसे में वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा में कोई भी नेता प्रतिपक्ष नहीं है। इस फैसले के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस खुश है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वकील कल्याण बनर्जी ने इस पर कहा, “हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी को विपक्ष के नेता पद से हटा दिया है। मैंने पहले कहा था, यह एक गैरकानूनी फैसला था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर के आदेश को खारिज कर दिया. मुख्य सचेतक अखरुज्जमां को भी बर्खास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्पीकर पद की गरिमा कम हुई है. यह पहली बार है कि हाई कोर्ट ने स्पीकर के किसी फैसले को खारिज कर दिया है। स्पीकर संविधान के खिलाफ है. यह पहली बार है कि हाई कोर्ट ने स्पीकर के फैसले को खारिज कर दिया है। क्योंकि स्पीकर को तटस्थ रहना चाहिए।कोर्ट के फैसले का चुनाव आयोग के फैसले पर पड़ेगा असर?
उन्होंने कहा कि, “हमने इलेक्शन कमीशन से भी शिकायत की थी. अब इलेक्शन कमीशन के पास एक्सटेंशन देने का अधिकार नहीं है. बता दें कि कौन असली तृणमूल कांग्रेस है और किसके पास जोड़ा फूल का चुनाव चिह्न रहेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग में सुनवाई चल रही है. अब हाईकोर्ट के फैसले का इस सुनवाई पर असर पड़ेगा.
विपक्ष के नेता का पद गंवाने के बाद ऋतब्रता बनर्जी कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने आज जो फैसला दिया है… हमें जज की समझदारी पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है. मामला स्पीकर के पास वापस चला गया है. 3 जून को पार्टी के अंदर कोई विवाद नहीं था, यह असेंबली पार्टी के सिग्नेचर की जालसाजी का मामला था. हम, बहुमत के विधायकों के साथ 3 जून को मौजूद थे, और स्पीकर ने उसी आधार पर फैसला लिया.
ऋतब्रता ने स्पीकर के पाले में डाला गेंद
उन्होंने कहा कि22 जून को, हमने नोवोटेल में एक स्पेशल सेशन में अरूप रॉय को अपना चेयरपर्सन चुना. हम इलेक्शन कमीशन गए और विवाद उठया. इस समय, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के दो हिस्से हैं.”
उन्होंने यह भी कहा, “जिस दिन स्पीकर टाइम देंगे, अगर वह सोमवार कहते हैं, तो सोमवार, अगर वह मंगलवार कहते हैं… जिस दिन वह कहेंगे, हम अरूप रॉय की लीडरशिप वाली तृणमूल कांग्रेस के मेजोरिटी MLA के साथ, डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के स्पीकर के पास जाएंगेय स्पीकर जो भी तय करेंगे, हम स्वीकार करेंगे.
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/