- देश विदेश के भक्तों का लगा हुआ है तांता, चार दिवसीय मेला और मूर्ति का सोमवार को समापन
- इस काली को रक्षा करने वाली माता के रूप में है ख्याति, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
- पंचमुंडी आसन पर मां का शिला रूप में है स्थापित, मेला के लिए बनती है 25 फीट की विशाल प्रतिमा
- ब्रिटिश शासन काल में कर न चुका पाने के कारण एक स्थानीय जमींदार को गिरफ्तार कर लिया था
- मां के आशीर्वाद से वह मात्र 12 घंटे बाद ही सम्मान के साथ रिहा हो गया
अशोक झा/ कोलकाता: उत्तर बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का गृहक्षेत्र। भारत बांग्लादेश सीमांत जिले में बालुरघाट-मालदा राजमार्ग पर बालुरघाट से लगभग 20 किमी दूर बोल्ला गांव में बोल्ला काली मेला आयोजित हो रहा है। रास पूर्णिमा के बाद वाले शुक्रवार को रक्षा काली के रूप में पूजित देवी की मुख्य पूजा होती है, जिसके बाद तीन दिवसीय मेला लगता है। यह मेला पश्चिम बंगाल और पड़ोसी बांग्लादेश के श्रद्धालुओं का एक जाना-पहचाना मिलन स्थल है, जो पूजा और उसके बाद के मेले के लिए सीमा पार करके आते हैं।सांस्कृतिक महत्व एवं परंपराएं: स्थानीय परंपरा के अनुसार कर विवाद के बाद अंग्रेज़ों की हिरासत से रिहा हुए एक ज़मीदार ने कृतज्ञता में यह मंदिर बनवाया था। हर साल रास पूर्णिमा के बाद वाले शुक्रवार की पूजा और मेला दक्षिण दिनाजपुर के सबसे बड़े वार्षिक आयोजनों में से एक बन गया है।आज इस मौके पर पहली बार भाजपा सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर से पुष्प की वर्षा करवाई गई। लाखों लोगों का जमावड़ा मा के पूजा में शामिल होने पहुंचे है। इतिहास एवं मूल: मंदिर और रास पूर्णिमा के बाद वाले शुक्रवार की यह पूजा व मेला बोल्ला गांव की दीर्घकालीन स्थानीय परंपरा है, जिसे पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग ने दक्षिण दिनाजपुर के उल्लेखनीय वार्षिक उत्सवों में दर्ज किया है। रक्षा काली का स्वरूप: यहां देवी की पूजा मां रक्षा काली के रूप में की जाती है, जिन्हें उत्तर बंगाल की सबसे प्रतिष्ठित देवियों में से एक माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, ब्रिटिश शासन काल में कर न चुका पाने के कारण एक स्थानीय जमींदार को गिरफ्तार कर लिया गया था। जमींदार द्वारा मां काली की प्रार्थना करने पर वह अगले ही दिन रिहा हो गए, जिसके बाद आभार स्वरूप उन्होंने इस मंदिर की स्थापना की।विशाल जनसमूह: इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी लाखों श्रद्धालु मन्नत मांगने और पूजा करने आते हैं।पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में बालुरघाट के पास स्थित बोल्ला रक्षा काली मंदिर की पूजा लगभग 400 वर्ष पुरानी लोककथाओं और आस्था से जुड़ी है। उत्तर बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर ज़िले के बोल्ला गाँव में माँ बोल्ला रक्षा काली का एक प्राचीन और रहस्यमयी धाम स्थित है। माँ की महिमा से जुड़ी अनेक लोककथाएँ आज भी यहाँ के लोगों की जुबान पर सुनाई देती हैं। कहा जाता है कि इस धाम की कथा लगभग चार सौ वर्ष पुरानी है।जनश्रुति के अनुसार, एक समय बोल्ला गाँव के आसपास का इलाका घने जंगलों और सुनसान रास्तों से घिरा हुआ था। उसी समय एक स्थानीय महिला को स्वप्न में माँ काली के दर्शन हुए। स्वप्न में मिले संकेत के बाद वह एक तालाब के पास पहुँची। वहाँ उसे एक काले पत्थर का खंड मिला। महिला ने उस शिलामय रूप को माँ का संकेत मानकर श्रद्धा से उसकी पूजा आरंभ कर दी। धीरे-धीरे उस स्थान पर माँ की आराधना बढ़ने लगी। उस समय देवी को ‘मरका काली’ के नाम से पुकारा जाता था। प्रत्येक ज्येष्ठ अमावस्या को माँ की विशेष पूजा की जाती थी।लेकिन माँ की महिमा की कथा यहीं समाप्त नहीं होती।पुराने समय में बोल्ला क्षेत्र में डाकुओं का भय भी बताया जाता है। जनश्रुति में जमींदार बल्लभ मुखोपाध्याय का नाम आता है। कहा जाता है कि उन्होंने माँ महाकाली की आराधना की, ताकि गाँव के लोगों को डाकुओं के भय से मुक्ति मिल सके। लोकविश्वास है कि माँ ने उग्र रूप धारण कर ग्रामवासियों की रक्षा की। इसके बाद माँ को रक्षा करने वाली देवी के रूप में और भी श्रद्धा से पूजा जाने लगी। फिर आया अंग्रेज़ी शासन का समय। स्थानीय जमींदार मुरारी मोहन चौधरी एक गंभीर संकट फंस गए अंग्रेज़ों के साथ एक मामले में उलझ गए। जनश्रुति के अनुसार, उन्हें कई ग्रामीणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। संकट की घड़ी में मुरारी मोहन माँ मरका काली की शरण लिए। उन्होंने माँ के चरणों में प्रार्थना की और अपना संकट माँ को सौंप दिया, इसके बाद उन्हें उस मामले से मुक्ति मिली और वे बेदाग़ बाहर आए। माँ की कृपा से संकट टलने के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि माँ की पूजा एक विशेष दिन बड़े उत्सव के साथ की जाएगी।इसी परंपरा से रास पूर्णिमा के बाद आने वाले शुक्रवार को माँ की वार्षिक पूजा की परंपरा जुड़ी मानी जाती है। 1920 से इस पूजा के वार्षिक आयोजन की परंपरा का उल्लेख मिलता है। समय के साथ छोटी-सी पूजा विशाल उत्सव और मेले में बदल गई।आज माँ बोल्ला रक्षा काली की साढ़े सात हाथ ऊँची भव्य प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र है। माँ को स्वर्णाभूषणों से सजाया जाता है और पूजा के अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु बोल्ला गाँव पहुँचते हैं।कभी जिस स्थान पर एक महिला को स्वप्न में माँ का संकेत मिला था, आज वही भूमि माँ की जयकार से गूँजती है। भक्तों के लिए माँ केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि संकट में रक्षा करने वाली अपनी माँ हैं।नाम और प्रारंभिक मान्यता: जनश्रुति के अनुसार, लगभग चार सौ वर्ष पहले यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा था और इसका नाम स्थानीय जमींदार बल्लभ चौधरी (या बल्लभ मुखोपाध्याय) के नाम पर 'बोल्ला' पड़ा। एक मान्यता के अनुसार, गांव की एक भक्त महिला को स्वप्न में एक काले पत्थर को देवी के रूप में पूजने का आदेश मिला, जबकि एक अन्य कथा के अनुसार जंगल में एक साधु के पंचमुंडी आसन पर मां का शिला रूप स्थापित हुआ।
जमींदार की मन्नत और मुक्ति: ब्रिटिश काल के दौरान स्थानीय जमींदार मुरारी मोहन चौधरी कर विवाद या कानूनी मामले में फंसकर हिरासत में आ गए थे। उन्होंने मां बोल्ला काली से प्रार्थना कर मन्नत मांगी और मान्यता है कि अगले ही दिन जो रास पूर्णिमा के बाद आने वाला शुक्रवार था।वे चमत्कारिक रूप से मुक्त हो गए। पूजा की परंपरा: इसी कृतज्ञता के साथ मंदिर और वार्षिक पूजा की परंपरा सुदृढ़ हुई। हर साल रास पूर्णिमा के बाद आने वाले शुक्रवार को यहां भव्य पूजा और मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/