- एक सब इंस्पेक्टर भी घायल, सुरक्षा की गई चुस्त दुरुस्त
बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: पड़ोसी राज्य असम के शिवसागर जिले में बुधवार तड़के पुलिस और एक आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। वह गुवाहाटी के होटल बिलास इन में हुई फायरिंग की घटना में आरोपी था।
सोमवार को कराया गया था क्राइम सीन रिक्रिएशन
इससे पहले सोमवार सुबह आरोपी को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गोलीबारी की घटना वाले स्थान पर ले जाया गया था। वहां पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया था।
इस दौरान आरोपी को गली में अलग-अलग जगहों की ओर इशारा करते और घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए देखा गया था। पुलिसकर्मियों ने इस पूरी प्रक्रिया को कई कैमरों से रिकॉर्ड किया था।
होटल मैनेजमेंट विवाद के बाद हुई थी गोलीबारी
जानकारी के मुताबिक, होटल के मालिकों और पट्टेदार के बीच मैनेजमेंट को लेकर विवाद के बाद गोलीबारी की वारदात हुई थी। घटना के तुरंत बाद होटल के पट्टेदार को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उसे गुवाहाटी से शिवसागर लेकर जा रही थी। शिवसागर जिले में बुधवार तड़के एक बड़ी पुलिस मुठभेड़ की घटना सामने आई है। गुवाहाटी के प्रसिद्ध ‘होटल बिलास इन’ में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी मामले का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कस्टडी से भागने की नीयत से पुलिस टीम पर हमला किया था, जिसके जवाब में हुई आत्मरक्षात्मक फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में पुलिस टीम का एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है।
पुलिस टीम आरोपी घनकांत गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर ले जा रही थी। तड़के करीब 3:10 बजे फूलपनिचिगा इलाके में रोंगमोन ढाबा के पास आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। आरोपी के हमले के जवाब में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। गोली लगने से गोगोई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत शिवसागर के qqजॉयसागर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शिवसागर टाउन थाने के सब-इंस्पेक्टर घायलआरोपी द्वारा अचानक किए गए इस हमले में शिवसागर टाउन थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) देबाशीष शर्मा भी घायल हो गए हैं। उनका इलाज कराया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। घनकांत गोगोई गुवाहाटी के होटल बिलास इन में हुई हाई-प्रोफाइल शूटिंग की घटना का मुख्य अभियुक्त था और पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।
क्या था होटल विलास इन गोलीकांड?:
गुवाहाटी के जीएस रोड पर स्थित बोरा सर्विस इलाके के ‘होटल विलास इन’ में 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे संपत्ति और लीज (पट्टे) विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौके पर या अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतकों में भूदेव भराली (65), हेलेना भराली (58), देवर्षि कश्यप (39), रिनिकी कश्यप (30) और नारायण दास (48) शामिल थे। इनमें से 4 लोग होटल मालिक के परिवार से थे. एक अन्य व्यक्ति (सत्येन पाठक) गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में हुआ था।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/