अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर में रविवार, 15 नवंबर को पुलिस मुठभेड़ में रतन शेख नाम के आरोपी की मौत हो गई। उस पर शुक्रवार रात एक पुलिस कांस्टेबल पर गोली चलाने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर उसने दोबारा गोलीबारी की।जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे बोलपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बोलपुर उपमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर गौरब ताराबदार ने भी रतन शेख की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आधिकारिक दस्तावेजों की जांच के बाद उसकी मृत्यु की पुष्टि की गई है।
पुलिस कांस्टेबल पर भी किया था हमला: शुक्रवार रात शांतिनिकेतन थाने की पुलिस रतन शेख को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। गोलीबारी में कांस्टेबल बिस्वजीत दास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के लायकबाजार का है। शुक्रवार शाम पुलिस की टीम कुख्यात अपराधी रतन शेख को पकड़ने पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, रतन ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। इस दौरान कांस्टेबल विश्वजीत दास के बाएं पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बोलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज और फिर कोलकाता के अस्पताल में भेजा गया।घटना के बाद पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहुंचे अस्पताल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर घायल कांस्टेबल से मुलाकात की थी। उन्होंने पुलिसकर्मी के साहस की तारीफ की और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की बात कही. पुलिस के अनुसार, करीब 24 घंटे बाद रतन को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद हथियार बरामद कराने के लिए पुलिस उसे एक जगह ले गई. वहां छिपाकर रखी गई पिस्तौल निकालकर उसने पुलिस पर फिर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। रविवार को बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन शेख ने पुलिस पर गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जरूरी कार्रवाई की। उन्होंने एनकाउंटर पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस ने हालात के मुताबिक कार्रवाई की है। दरअसल, रतन शेख पर शांतिनिकेतन में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल होने का आरोप था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल बिस्वजीत दास के बाएं पैर में गोली लगी थी। घटना के बाद से ही रतन शेख फरार था। रविवार को बीरभूम के नानूर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।
मंत्रियों ने भी पुलिस कार्रवाई का किया बचाव: पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी पुलिस एनकाउंटर का बचाव किया. उन्होंने कहा कि यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है और मुठभेड़ के दौरान पुलिस को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, इसकी जानकारी पुलिस ही दे सकती है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मुताबिक, रतन शेख के खिलाफ 36 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसने दो दिन पहले भी पुलिसकर्मी पर गोली चलाई थी, जो अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। अग्निमित्रा ने कहा कि अगर कोई अपराधी पुलिस पर हमला करेगा तो पुलिस चुप नहीं बैठेगी।उन्होंने साफ कहा कि सरकार की नीति अपराध, दुष्कर्म और हिंसा के मामलों में जीरो टॉलरेंस की है।अपराधी चाहे किसी भी पार्टी या धर्म से जुड़ा हो, अगर वह बंगाल के लोगों की जिंदगी और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।अब अपराधियों को पुलिस से डरना होगा'
राज्य के मंत्री उमेश राय ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बदल रहा है. पहले अपराधियों को पुलिस का डर नहीं था, लेकिन अब उन्हें कानून लागू करने वाली एजेंसियों से डरना होगा.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि दुष्कर्म और गुंडागर्दी के मामलों में सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है. अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस उस पर फूल नहीं बरसाएगी, बल्कि जरूरी कार्रवाई करेगी.
वहीं, मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सही कदम उठाया है. उन्होंने कहा कि पुलिस के पास हथियार अपनी सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए होते हैं. बंगाल पुलिस को कमजोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए.
जमानत पर बाहर आया था रतन शेख
जानकारी के मुताबिक, रतन शेख को डकैती के एक मामले में जमानत मिली थी. वह पिछले शुक्रवार को इलाके में लौटा था. इसके बाद वह एक अन्य कथित अपराधी से मिलने बस स्टैंड पहुंचा था.
शुक्रवार शाम को बोलपुर के लायेक बाजार में बरगद के पेड़ के पास तीन पुलिसकर्मी उसे गिरफ्तार करने पहुंचे. पुलिस टीम को देखते ही रतन शेख ने कथित तौर पर गोली चला दी. इसमें कांस्टेबल बिस्वजीत दास के बाएं पैर में गोली लगी थी।इसके बाद से रतन शेख फरार चल रहा था।घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायल कांस्टेबल से मिलने बर्दवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है। राज्य में सरकार बदलने के बाद यह पांचवां एनकाउंटर बताया जा रहा है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/