- बिहार बंगाल में इसके माध्यम से भगाया जाता है दरिद्रता
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: दीवाली का त्योहार पूरे भारत वर्ष में अलग-अलग परंपरा और रिवाज के साथ मनाया जाता है। बिहार बंगाल में भी दीवाली पर अलग तरह का नजारा देखने को मिलता है। सुबह 4 बजे जब न तो पूरी तरह अंधेरा रहता है और नहीं भोर की पहली किरण निकलती है, घर का एक बुजुर्ग सूप छानने वाली टोकरी पर मारता है और कहता है कि, 'दरिद्र भाग जा।' दीवाली पर होने वाली यह घटना कई लोग को अजीब लग सकती है, लेकिन बिहार के लोगों के लिए ऐसा करने के पीछे धार्मिक महत्व काफी गहरा है। सूप पीटने की परंपरा सुबह-सुबह की जाती है, जिसे 'ब्रह्म मुहूर्त' के नाम से जाना जाता है। यह लक्ष्मी पूजा के ठीक बाद की जाती है, जिसे परिवार दीवाली की रात घर में खुशहाली लाने के लिए करते हैं। इसके पीछे का तर्क काफी सरल और सुंदर है, 'पहले सुख-समृद्धि को आकर्षित करो, फिर गरीबी को बाहर भेजो।' सूर्योदय से पहले का समय जब परिवार नए दिन की शुरुआत खुशहाली और समृद्धि के इरादे से करता है। सूप का इस्तेमाल क्यों होता है?:बिहार की संस्कृति में रसोई काफी महत्व रखती है। इसका इस्तेमाल गांव की प्रत्येक रसोई में अनाज को भूसी और छोटे-छोटे पत्थरों से अलग करने के लिए किया जाता है। स्थानीय मान्यता के मुताबिक, यह मेहनत और खाने का प्रतीक है। इसीलिए यह इस रस्म के लिए चुना गया है निशान बन गया है। जब बड़े-बुदुर्ग इसे मारते हैं, तो वह कह रहे होते हैं, मेहनत और अनाज रहना चाहिए, जबकि भूख और कमी खत्म होनी चाहिए। दीवाली के अगले दिन सुबह सूप पिटने की परंपरा का असल मकसद नेगेटिविटी को डराना और उससे दूर भगाना है। 'दरिद्र भाग जा' का मतलब है, 'गरीबी दूर हो जाओ।' पारंपरिक रूप से यह मंत्र सबसे बड़े सदस्य चलाते हैं, जिनकी आवाज में अनुभव और आशीर्वाद का वजन होता है। जब बच्चे इसे साल दर साल सुनते हैं, तो यह एक याद बन जाती है, जिसे वे जिंदगी भर अपने साथ रखते हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/