- दीपावली पर पहुंचे चीन की सीमा नाथुला दर्रा पर
अशोक झा/ सिलीगुड़ी:
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ सिक्किम में नाथू ला दर्रे के पास स्थित शेराथांग वार मेमोरियल का दौरा किया। शेरेथांग पहुंचने पर उनका स्वागत गंगटोक के जिला अधिकारी रोहन अगवाने, गंगटोक के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. छिरिंग नामग्याल ग्याछो गृह विभाग के संयुक्त सचिव जान गुरूंग तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
रक्षा मंत्री ने शेरेथांग युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में तैनात रक्षा कर्मियों से बातचीत की और विषम भौगोलिक एवं मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच सीमाओं की सुरक्षा में उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।उन्होंने 1967 के भारत-चीन संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने विषम परिस्थितियों में तैनात वीर सैनिकों से बातचीत की और उनका मुंह मीठा कराया। शेराथांग में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा
दीपक के समान है सैनिकों का जीवन। उन्होंने सैनिकों की तुलना दीपावली के दीये से करते हुए कहा कि जिस प्रकार दीया बिना शोर किए अंधेरे से लड़ता है, वैसे ही हमारे जवान शांत रहकर पूरे देश को सुरक्षा का भरोसा देते हैं। कहा
अनुशासन ही सबसे बड़ी ताकत: रक्षा मंत्री ने आधुनिक तकनीक के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि यदि जवान के भीतर अनुशासन और साहस नहीं है, तो तकनीक बेकार है। उनका अनुशासन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
देश में दिवाली की रोशनी सैनिकों की वजह से: उन्होंने कहा कि आज नागरिक अपने घरों में जो चैन से दिवाली मना पा रहे हैं, वह सीमाओं पर तैनात जवानों के सर्वोच्च बलिदान और मुस्तैदी के कारण ही संभव है। पश्चिम बंगाल में 'दीपावली मिलन' और अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान
सिक्किम जाने से पहले, रक्षा मंत्री ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सुकना मिलिट्री स्टेशन और बागडोगरा एयरफील्ड पर भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों के साथ एक दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया था। इस अवसर पर उन्होंने अग्निपथ योजना में एक बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए इसे अग्निवीरों के लिए 'दिवाली का तोहफा' बताया। उन्होंने जानकारी दी कि बचे हुए 75% अग्निवीरों को उनकी इच्छा के आधार पर 2 साल के अतिरिक्त कार्यकाल (सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी) का अवसर देने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने के लिए एक और मौका मिल सकेगा। दिवाली से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने LAC पर बुनियादी ढांचे और आधुनिक हथियारों की तैनाती की समीक्षा की. राजनाथ ने कहा कि आधुनिक युद्ध में ड्रोन, साइबर हमले और सूचना युद्ध जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं. सैनिकों को हर मोर्चे पर सतर्क रहना होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 7 नवंबर को पश्चिम बंगाल के सुकना में त्रिशक्ति कोर की सैन्य तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमता की समीक्षा की. इस दौरान उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के आसपास चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास और आधुनिक सैन्य उपकरणों की तैनाती की जानकारी दी गई. उन्होंने उभरती तकनीकों के इस्तेमाल और सैनिकों की युद्ध क्षमता बढ़ाने के प्रयासों पर संतोष जताया। राजनाथ सिंह ने सीमा से सटे इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास और स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए सेना की ओर से किए जा रहे कामों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से सीमावर्ती समुदायों के साथ सेना के संबंध मजबूत होते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान मिलता है. इस दौरान थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन और 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मन राज सिंह मान सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/