-'बाल भी बांका हुआ तो...' शेख हसीना के वापसी के ऐलान पर बांग्लादेश को अमेरिका का दो टूक मैसेज
बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की घोषणा की है।बांग्लादेश भारी हिंसा और तनाव से एक बार फिर जूझ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिर से वतन वापस आना चाहती हैं जिसे लेकर हिंसा चरम पर है। अब आवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को पूरे देश में फुल लॉकडाउन का ऐलान किया है।इस दौरान शेख हसीना की पार्टी यानी बांग्लादेश अवामी लीग ने 2 दिनों के फुल लॉकडाउन का ऐलान कर पूरी तरह सरकार को ठप्प कर दिया है। साथ ही साथ पार्टी पर लगे प्रतिबंध हटाने और राजनीतिक बंदियों की रिहाई समेत कई मांगें की हैं।
शेख हसीना की पार्टी (अवामी लीग) ने शेख हसीना और पार्टी के ऊपर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की है।
साथ ही बुधवार को प्रदर्शन और तेज करने का ऐलान किया। शेख हसीना 16 नवंबर को बांग्लादेश वापसी का ऐलान कर चुकी हैं। वे 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर भारत लौटेंगी। ऐसे में यहां तनाव बढ़ने की आशंका है।बांग्लादेश के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने सात जिलों में 109 प्लाटून तैनात किए हैं. 18 प्लाटून सावर और अशुलिया में, नारायणगंज में सात, गाजीपुर में 18, मैमनसिंह के भालुका में 2, गोपालगंज में 56 और अन्य सात जिलों में 109 प्लाटून तैनात किए गए हैं. सबसे ज्यादा फोर्स शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में तैनात की गई है.
पिछले हफ्ते गोपालगंज में करीब 2,000 पुलिसकर्मियों और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश की 10 प्लाटून के साथ स्पेशल रिस्पॉन्स बटालियन यानी एसआरबी के जवानों को तैनात किया गया था। उनकी वापसी से पहले अमेरिका के पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने तारिक रहमान सरकार को चेतावनी दी है।बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्वदेश लौटने की घोषणा की।बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी से पहले अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार को कड़ी चेतावनी दी है।उन्होंने कहा कि अगर शेख हसीना को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए पूरी तरह बांग्लादेश की सरकार जिम्मेदार होगी. उन्होंने भारत से भी बांग्लादेश के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करने और अपने रुख पर मजबूती से कायम रहने की अपील की है। 'बांग्लादेश का भविष्य' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में रुबिन ने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान और अन्य अधिकारियों को पहले ही स्पष्ट कर देना चाहिए कि अगर शेख हसीना के सिर का एक बाल भी बांका हुआ तो इसके लिए सिर्फ वे ही जिम्मेदार होंगे. उन्होंने अमेरिका के राजदूत और दूसरे देशों के राजनयिकों से भी यही संदेश बांग्लादेश सरकार तक पहुंचाने को कहा।इस कार्यक्रम में शेख हसीना मुख्य अतिथि थीं. हालांकि, भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने इसमें ऑनलाइन हिस्सा लिया।16 को वतन वापसी का ऐलान, गिरफ्तारी का खतराशेख हसीना ने इसी सप्ताह 16 दिसंबर को बांग्लादेश के विजय दिवस के मौके पर स्वदेश लौटने की घोषणा की थी. वह 2024 में छात्र आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं और तब से यहीं रह रही हैं। उनकी वापसी की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ है. प्रतिबंधित अवामी लीग के कार्यकर्ता बीएनपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया है कि सरकार हसीना की वापसी में बाधाएं खड़ी कर रही है। बांग्लादेश में आसान नहीं है हसीना का राह हालांकि, हसीना की राह आसान नहीं है। 2024 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित मानवता-विरोधी अपराधों के मामले में उन्हें उनकी अनुपस्थिति में दोषी ठहराया गया है और मौत की सजा सुनाई गई है. उस आंदोलन में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी.
बांग्लादेश सरकार पहले ही कह चुकी है कि लौटते ही हसीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. हसीना ने पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के साथ राष्ट्रीय विमानन कंपनी का विमान भेजकर उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करने की मांग की है. दूसरी ओर, बांग्लादेश भारत से उनका प्रत्यर्पण चाहता है.
बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि किसी आतंकवादी को प्रत्यर्पण के अलावा दूसरे रास्ते से वापस आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने यहां तक कहा कि हसीना को हथकड़ी लगाकर ही वापस लाया जा सकता है.
हालांकि, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के लिए पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज जरूरी है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या तारिक रहमान सरकार उनकी वापसी की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचना चाहती है।
रुबिन पहले भी उठा चुके हैं बांग्लादेश में कट्टरपंथ का मुद्दा2002 से 2004 के बीच पेंटागन में काम कर चुके माइकल रुबिन बांग्लादेश में हसीना सरकार के पतन के बाद से लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वहां की स्थिति पर टिप्पणी करते रहे हैं.
उन्होंने पहले अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने वाले मुहम्मद यूनुस पर जमात-ए-इस्लामी के आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. जमात पर हसीना सरकार ने प्रतिबंध लगाया था, लेकिन उनके सत्ता से हटने के बाद संगठन को फिर राजनीतिक गतिविधियों का मौका मिला। इसी साल अमेरिकी कांग्रेस की एक ब्रीफिंग में रुबिन ने वाशिंगटन से जमात-ए-इस्लामी को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की थी. उन्होंने यूनुस को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए कहा था कि अवामी लीग को बाहर रखकर कराया गया चुनाव वैधता के संकट से जूझेगा. यह ब्रीफिंग 12 फरवरी को हुए बांग्लादेश चुनाव से पहले हुई थी, जिसमें तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी लंबे समय बाद सत्ता में लौटी।मार्च में कैपिटल हिल स्थित रे बर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी रुबिन ने बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथ बढ़ने और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी आने की आशंका जताई थी।अमेरिकी दूतावास में जमात की घुसपैठ का भी लगाया आरोप: हाल ही में रुबिन ने आरोप लगाया कि जमात-ए-इस्लामी ने ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास में स्थानीय स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों के जरिए अपनी पहुंच बना ली है. फर्स्टपोस्ट में लिखे एक लेख में उन्होंने संकेत दिया कि हसीना के सत्ता से हटने के बाद फैली अराजकता में इसकी भूमिका हो सकती है।उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग की 2020 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास में 511 स्थानीय कर्मचारी और 139 सीधे नियुक्त पद थे. उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में स्थानीय कर्मचारियों की नियुक्ति के दौरान उचित जांच-पड़ताल किए जाने पर सवाल उठाए।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/