- क्या परिसीमन बिल जिसको लेकर हो रही इन दोनों चर्चा,सोमवार को हो सकती है सर्वदलीय बैठक
अशोक झा/ नई दिल्ली: केंद्र सरकार को भरोसा है कि संसद में परिसीमन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत उसे मिल जाएगा। स सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार ने पुख्ता तैयारी कर ली है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट ने लोकसभा सीटों में 50% की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी अपनी मुहर लगा दी है। इस फैसले के तहत अब सभी राज्यों में लोकसभा सीटें 50% तक बढ़ेंगी और परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बढ़ी हुई सीटों को अगले 25 वर्षों के लिए फ्रीज कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार का यह महत्वपूर्ण निर्णय 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले लिया गया है। ताजा घटनाक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (SS) ने भी एक व्हिप जारी किया है, जिसमें उसने अपने लोकसभा सांसदों को 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचने और सोमवार, 30 नवंबर से गुरुवार, 3 दिसंबर, 2026 तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।अगर परिसीमन की नई व्यवस्था लागू होती है तो लोकसभा में मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़कर 850 तक पहुंच सकती है।इसका असर न केवल लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा, बल्कि राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व महिला आरक्षण की व्यवस्था पर भी दिखाई देगा। सरकार इस प्रक्रिया को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले आगे बढ़ाना चाहती है। वहीं विपक्षी दलों खासकर दक्षिण भारतीय राज्यों को आशंका है कि नए परिसीमन से उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सवाल है कि आखिर परिसीमन क्या होता है? सीटें बढ़ाने का फॉर्मूला क्या है किस राज्य को कितनी सीटें मिल सकती हैं? आइए सरल भाषा में समझते हैं।
परिसीमन क्या होता है?: परिसीमन का मतलब देश में लोकसभा विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण करना है. आसान शब्दों में समझें तो जब किसी क्षेत्र की आबादी बढ़ती है या जनसंख्या का वितरण बदलता है तो उसके हिसाब से चुनावी क्षेत्रों की सीमाएं सीटों का प्रतिनिधित्व तय किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संसद विधानसभाओं में लगभग समान प्रतिनिधित्व मिल सके।
उदाहरण के लिए, अगर किसी लोकसभा क्षेत्र की आबादी दूसरे क्षेत्र की तुलना में बहुत ज्यादा हो जाती है तो परिसीमन के दौरान सीटों की सीमाओं में बदलाव किया जा सकता है. इससे मतदाताओं के बीच प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाए रखने की कोशिश होती है।
भारत में परिसीमन कौन करता है?: भारत में परिसीमन का काम परिसीमन आयोग करता है। इसका गठन केंद्र सरकार कानून के जरिए करती है. आयोग में आमतौर पर सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अध्यक्ष होते हैं। इसके साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त या उनके प्रतिनिधि संबंधित राज्यों के निर्वाचन आयुक्त भी प्रक्रिया में भूमिका निभाते हैं। परिसीमन आयोग का फैसला कानूनी रूप से महत्वपूर्ण होता है। इसके आदेशों को आमतौर पर अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। इसलिए आयोग की सिफारिशें चुनावी व्यवस्था में बड़े बदलाव ला सकती हैं।
परिसीमन का फॉर्मूला क्या रहने वाला है?: प्रस्तावित परिसीमन व्यवस्था में सबसे अहम भूमिका जनगणना के आंकड़ों की होगी।सरकार की ओर से 2026 में पेश किए गए विधायी प्रस्तावों में 2011 की जनगणना को आधार बनाने की व्यवस्था रखी गई थी।
इस प्रस्ताव के तहत तीन बड़े बदलाव होने थे: लोकसभा में राज्यों केंद्रशासित प्रदेशों की सीटों का नए सिरे से आवंटन।
राज्यों के भीतर लोकसभा विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं का पुनर्निर्धारण।महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करना। प्रस्तावित संविधान संशोधन में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने की बात थी।इसमें राज्यों से अधिकतम 815 केंद्रशासित प्रदेशों से अधिकतम 35 सदस्य चुने जाने का प्रावधान प्रस्तावित था।प्रस्तावित संविधान संशोधन में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने की बात थी. इसमें राज्यों से अधिकतम 815 केंद्रशासित प्रदेशों से अधिकतम 35 सदस्य चुने जाने का प्रावधान प्रस्तावित था।
लोकसभा में कितनी सीटें बढ़ सकती हैं?
मौजूदा लोकसभा में 543 सीटें हैं. प्रस्तावित बदलाव के मुताबिक इसकी अधिकतम संख्या 850 तक पहुंच सकती है. यानी मौजूदा संख्या के मुकाबले अधिकतम 307 सीटों की बढ़ोतरी की गुंजाइश बनती है।
हालांकि, यहां एक महत्वपूर्ण अंतर समझना जरूरी है. 850 सीटें लोकसभा की प्रस्तावित अधिकतम क्षमता है, न कि इतनी सीटें तत्काल बढ़ाने का अंतिम निश्चित फैसला। 2026 में सामने आए प्रस्ताव में लोकसभा की सीटों में लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि की चर्चा भी थी. इस हिसाब से 543 सीटों की संख्या बढ़कर करीब 815-816 हो सकती है. इसीलिए 850 816 के आंकड़ों को एक जैसा नहीं समझना चाहिए। सरल भाषा में समझें तो 850 अधिकतम संवैधानिक सीमा का प्रस्ताव था, जबकि करीब 816 सीटों का आंकड़ा 50 प्रतिशत विस्तार की योजना से जुड़ा था।
किस राज्य को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
परिसीमन का सबसे संवेदनशील पहलू राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा है. प्रस्तावित व्यवस्था में आबादी के अनुपात को आधार बनाकर राज्यों का प्रतिनिधित्व तय करने की बात थी।विश्लेषण के मुताबिक, अगर लोकसभा की कुल सीटें 543 ही रहतीं 2011 की जनगणना के आधार पर राज्यों का पुनर्वितरण किया जाता, तो कुछ राज्यों की सीटों में बड़ा बदलाव दिखाई देता।इस आंकड़े से साफ है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों की सीटें बढ़ सकती हैं, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों की हिस्सेदारी कम होने की आशंका है. यही विवाद इस प्रस्ताव के राजनीतिक विरोध की बड़ी वजह बना।
दक्षिण भारत के राज्यों को क्यों है परिसीमन से परेशानी?
परिसीमन के प्रस्ताव पर सबसे ज्यादा चिंता दक्षिण भारतीय राज्यों ने जताई थी. इसकी मुख्य वजह जनसंख्या नियंत्रण है.तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने पिछले कई दशकों में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आबादी तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर लोकसभा की सीटों का बंटवारा केवल जनसंख्या के अनुपात में होता है तो दक्षिण भारतीय राज्यों की संसद में कुल सीटों की हिस्सेदारी कम हो सकती है।
उदाहरण के लिए, अगर उत्तर प्रदेश बिहार की सीटें बढ़ती हैं तमिलनाडु तथा केरल की हिस्सेदारी घटती है तो राष्ट्रीय राजनीति में उत्तर भारतीय राज्यों का प्रभाव बढ़ सकता है।दक्षिण भारतीय राज्यों की मांग है कि परिसीमन में जनसंख्या के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास जनसंख्या नियंत्रण जैसे पहलुओं का भी ध्यान रखा जाए.
परिसीमन आयोग कैसे करेगा काम?
प्रस्तावित परिसीमन विधेयक में एक नए परिसीमन आयोग के गठन की व्यवस्था की गई थी. इसका काम राज्यों में सीटों का पुनर्निर्धारण निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं तय करना होता.
प्रस्ताव के अनुसार आयोग में तीन प्रमुख सदस्य होने थे.
- सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान या पूर्व न्यायाधीश अध्यक्ष होते.
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त या उनके द्वारा नामित निर्वाचन आयुक्त सदस्य होते.
- संबंधित राज्य के राज्य निर्वाचन आयुक्त को भी शामिल किया जाता.
इसके अलावा प्रत्येक राज्य के लिए 10 सहयोगी सदस्यों की व्यवस्था प्रस्तावित थी. आयोग जनसंख्या के आंकड़ों निर्धारित कानूनी मानकों के आधार पर अपना काम करता.
भारत में इससे पहले 1952, 1963, 1973 2002 में परिसीमन आयोग गठित किए जा चुके हैं. निर्वाचन आयोग के मुताबिक परिसीमन आयोग के आदेशों को कानूनी मान्यता प्राप्त होती है उन्हें अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती.
महिला आरक्षण से क्या है परिसीमन का कनेक्शन?
परिसीमन बिल का दूसरा बड़ा मकसद महिला आरक्षण को लागू करने का रास्ता तैयार करना था.
संसद ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था. इसके तहत लोकसभा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया.
लेकिन इस कानून में आरक्षण लागू करने के लिए जनगणना परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने की शर्त रखी गई थी.
सरकार के 2026 के प्रस्ताव का उद्देश्य इस प्रक्रिया को तेज करना 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करने की संभावना तैयार करना था.
अगर लोकसभा में 816 सीटें होती हैं तो लगभग 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं. वहीं 850 सीटों की स्थिति में यह संख्या लगभग 283 होगी. हालांकि वास्तविक आरक्षित सीटों का निर्धारण कानूनी प्रावधानों परिसीमन के बाद ही होगा.
क्या परिसीमन बिल पास हो चुका है?
यहां एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम समझना जरूरी है. अप्रैल 2026 में सरकार ने परिसीमन महिला आरक्षण से संबंधित तीन विधेयक संसद में पेश किए थे. इनमें संविधान संशोधन विधेयक भी शामिल था.
लेकिन 17 अप्रैल 2026 को संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर पाया गिर गया. इसके बाद सरकार ने परिसीमन से जुड़ा प्रस्ताव वापस ले लिया. यानी प्रस्तावित 850 सीटों वाली व्यवस्था कानून नहीं बन सकी.
अब नवंबर 2026 में संसद की बैठकों को दोबारा आयोजित करने की तैयारी के बीच परिसीमन महिला आरक्षण को लेकर नई चर्चाएं शुरू हुई हैं. हालांकि सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर नया विधेयक पेश करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
परिसीमन से बदल सकता है देश का चुनावी नक्शा
परिसीमन केवल लोकसभा की सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया नहीं है. यह देश के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, राज्यों के बीच शक्ति संतुलन महिला भागीदारी से जुड़ा बड़ा फैसला है.
अगर प्रस्तावित व्यवस्था लागू होती है तो लोकसभा की अधिकतम क्षमता 850 सदस्यों तक पहुंच सकती है करीब 816 सीटों वाली 50 प्रतिशत विस्तार योजना भी चर्चा में रही है.
लेकिन इसके सामने सबसे बड़ी चुनौती उत्तर दक्षिण भारत के बीच प्रतिनिधित्व का संतुलन बनाए रखना है. साथ ही यह सुनिश्चित करना भी जरूरी होगा कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को राजनीतिक नुकसान न हो.
यही वजह है कि परिसीमन का सवाल अब सिर्फ चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले वर्षों में भारतीय राजनीति की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/