अशोक झा/ कोलकाता: असम में सोमवार को सुबह-सुबह रेल हादसा हुआ है। गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ है। इस रेल हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया।
सुबह 6:54 बजे हुआ भीषण हादसा और शुरू हुआ रेस्क्यू
नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे (NFR) के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि यह गंभीर हादसा बुधवार सुबह ठीक 6:54 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त बोगियों में फंसे सहमे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए फौरन रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला। राहत कार्यों में किसी भी तरह की देरी न हो, इसके लिए तुरंत घटनास्थल पर एक विशेष रिलीफ ट्रेन भी रवाना की गई, ताकि ट्रैक को जल्द से जल्द खाली कराया जा सके।पूर्वोत्तर भारत की रेल सेवाएं प्रभावित और ट्रेनों के रूट में बदलाव
इस अप्रत्याशित रेल हादसे का असर उत्तर-पूर्व भारत की कई मुख्य रेल सेवाओं पर भी साफ तौर पर देखने को मिला है। ऊपरी असम की तरफ आने-जाने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिसके कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा की ओर संचालित होने वाली रेल सेवाएं भी इस दुर्घटना की वजह से गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। रेलवे बोर्ड और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है और लगातार यातायात को सामान्य करने का प्रयास जारी है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजाम किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के महाप्रबंधक समेत दूसरे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव का काम जारी है।
मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी ट्रेन
गुवाहाटी के पास डिगारू इलाके में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है। ये हादसा आज सुबह हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, कितने यात्री घायल हुए हैं? इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/