*मौसम विभाग की चेतावनी-90 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती है तेज हवा,घर से निकलने के पूर्व एहतियात बरतें*
मौसम विभाग ने एक बार फिर से ताजा अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 20 नवंबर को बिहार,ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसके दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा चलने की संभावना है।
*बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा ?*
भारी है बिहार के लिये 20 नवंबर।मौसम विभाग ने गया, जहानाबाद, पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, अररिया और कटिहार में भारी बारिश तेज का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गयी है।इस दौरान आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गयी है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/