विशेष संवाददाता
वाराणसी । काशी के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा नेशनल वेस्ट मेडिकल टीचर्स अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवॉर्ड देश के एक चिकित्सा शिक्षक को प्रति वर्ष दिया जाता है।
डॉ मनोज को मुंबई में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राष्ट्रीय वार्षिक कान्फ्रेंस में 26 दिसंबर को यह प्रदान किया जायेगा।
विदित हो कि डॉ मनोज को आई एम ए मुख्यालय द्वारा, आनरेरी प्रोफेसर की उपाधि,नेशनल एकेडमिक एचीवमेंट अवार्ड,चिकित्सक दिवस पर वेस्ट डाक्टर अवार्ड मिल चुका है।डॉ मनोज की इस उपलब्धि पर उनके गुरु प्रोफेसर वी पी सिंह ,पद्मश्री प्रोफेसर श्याम सुंदर अग्रवाल,पद्मश्री कमलाकर त्रिपाठी,बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ,सचिव अरुण कुमार त्रिपाठी,पूर्व अध्यक्ष डॉ पी के तिवारी,डॉ भानु शंकर पांडेय,प्रोफ़ेसर सत्येंद्र कुमार सिंह,डॉ मोनिका गुप्ता डॉ हेमन्त गुप्ता,डॉ रवि प्रकाश खुराना,डॉ शालिनी खुराना,राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ शिप्रा धर ,भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ,ग़ाज़ीपुर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ आनन्द मिश्रा,डॉ ए के सिंह ,पंकज सिंह ,विवेक सूद ,शशि शंकर पटेल सहित अनेकों चिकित्सकों ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/