प्रयागराज। थाना करेली क्षेत्र में दुर्गा पूजा, श्रीराम बरात सहित अन्य धार्मिक आयोजनों एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर नयापुरवा श्रीराम बारात कमेटी की ओर से थानाध्यक्ष करेली सच्चिदानंद सिंह ज
एवं करेली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।कमेटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करेली पुलिस टीम की सक्रियता और सहयोग से क्षेत्र में सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ इस आयोजन में कमेटी के संस्थापक अजय कुमार पांडे अध्यक्ष कौशल सिंह प्रशासनिक व्यवस्थापक रवि केसरवानी मेला प्रभारी विजय सिंह मंचचालक एसपी श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा कमल सिंह काजू डीके जायसवाल पुनीत वर्मा राजू आदि लोग उपस्थित रहे।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/