अशोक झा/ कोलकाता: मिथुन चक्रवर्ती अपने चार दिवसीय उत्तरबंग दौरे के सिलसिले में बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे है। उनका एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में दिखेगा खोया हुआ सांस्कृतिक पहचान। उनका अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का उत्तरबंग से गहरा जुड़ाव रहा है और वे संगठनात्मक कार्यों, राजनीतिक जनसभाओं के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार इस क्षेत्र का दौरा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने राज्य के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तरबंग और पहाड़ियों में नए पर्यटन केंद्रों और चाय पर्यटन को विकसित करने की योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की है। बॉलीवुड और बांग्ला फिल्मों के स्टार मिथुन चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल सरकार के नए सलाहकार नियुक्त किए जाने के बाद उनका पहला उत्तर बंगाल दौरा है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने न्यू टाउन में 'उत्तम कुमार फिल्म सेंटर' की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में यह घोषणा की। यह कार्यक्रम मशहूर एक्टर उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी मनाने के लिए आयोजित किया गया था। बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल सरकार पहले ही उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी समारोह के लिए बनाई गई एक विशेष उच्च-स्तरीय सलाहकार समिति का सह-संरक्षक बनाया गया है। उनके साथ संस्कृति राज्य मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती सह-संरक्षक के तौर पर शामिल हैं।बंगाल में बनने वाली फिल्मों को मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी: राज्य के सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त होने पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में शूटिंग करने वाली फ़िल्मों के लिए टैक्स में 30 प्रतिशत सब्सिडी का अनुरोध किया। जिसे सीएम सुवेंदु अधिकारी ने तुरंत मंजूर कर लिया। सीएम ने कहा कि एक समय में पश्चिम बंगाल भारतीय सिनेमा को प्रतिनिधित्व करता था। मगर राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण हालात बदल गए। उन्होंने बांग्ला सिनेमा से जुड़े कलाकारों, निर्माता- निर्देशकों से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि बांग्ला सिनेमा के लिए अगर कानून बनाने की जरूरत पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे।मिथुन दा को मिल सकती हैं राज्यमंत्री जैसी सुविधाएं: आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के सांस्कृतिक सलाहकार के तौर पर मिथुन चक्रवर्ती को राज्यमंत्री के समान वेतन और सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि राज्य सरकार ने इस खास सलाहकार पद के लिए वेतनमान, मानदेय या अन्य सुविधाओं का ब्योरा देने वाली आधिकारिक सूचनाएं अभी तक जारी नहीं की हैं। सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि बंगाल में हम जो खो चुके हैं उसे वापस लाने की कोशिश करेंगे। हम बंगाल में फिल्म बनाने वालों को 30 प्रतिशत सब्सिडी दे रहे हैं और पूरे भारत के लोगों को बंगाल आने, यहां शूटिंग करने और पहाड़ों, समुद्र और रोमांस का आनंद लेने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।बीजेपी के लिए चुनाव में एक्टर ने झोंक दी थी ताकत: बता दें कि बीते अगस्त महीने में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की दाएं हाथ में लगी चोट के कारण सर्जरी हुई थी। उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने गए थे। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि राज्य सरकार मिथुन चक्रवर्ती को बड़ा दायित्व दे सकती है। बीजेपी में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार किया था। जब शुभेंदु अधिकारी सीएम बने तब वह स्टार एक्टर से मिलने गए थे। साथ ही, भरोसा दिया था कि मिथुन दा ने जो चुनाव में वादे किए हैं, उसे प्रायरिटी से पूरा किया जाएगा।
फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का चार दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा, बोले बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को बचाना सरकार की प्राथमिकता
October 07, 2026
0
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/