अशोक झा/ नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस बार के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का दबदबा देखने को मिला है। एबीवीपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मुख्य पदों में से तीन पर बड़ी जीत हासिल की है।दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास ने 24,576 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को पीछा छोड़ा, जिन्हें 22,523 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 30,615 वोट मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ABVP के ईशु मौर्या को 16,910 वोट मिले। सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी 21,650 वोटों के साथ विजयी रहीं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 14,869 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। SCS के विशेष यादव को 15,778 और NSUI के गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले।हर साल यहां से कई ऐसे चेहरे निकलते हैं, जो आगे चलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाते हैं. इस बार DUSU चुनाव 2026 में एक ऐसा नाम सबकी जुबां पर में रहा, जिसने पहले टेनिस कोर्ट पर अपनी पहचान बनाई और अब छात्र राजनीति में बड़ी जीत दर्ज की है। दरअसल, ABVP के उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए छात्रसंघ अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है।
DUSU चुनाव 2026 में दर्ज की बड़ी जीत: दरअसल, कल 18 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ था। वहीं, आज 19 सितंबर को इसके नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर ABVP के उम्मीदवार यश डबास ने NSUI के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा को करीब 2,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की है. चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, यश डबास को करीब 8,000 वोट मिले, जबकि विजय शंकर मीणा को लगभग 6,000 वोट हासिल हुए। इस जीत के साथ यश डबास ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए स्टूडेंट लीडर की जिम्मेदारी अपने नाम कर ली है।दिल्ली के कंझावला से DUSU अध्यक्ष तक का सफर
यश डबास दिल्ली के कंझावला इलाके के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही वह कॉलेज और विश्वविद्यालय की विभिन्न छात्र गतिविधियों में सक्रिय रहे. फिलहाल वह दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध अध्ययन विभाग (Department of Buddhist Studies) में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं. यश की पहचान एक ऐसे छात्र के रूप में रही है, जो पढ़ाई के साथ खेल और स्टूडेंट लीडरशिप दोनों क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहे.
यश डबास रह चुके हैं इंटरनेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी
यश डबास के जीवन का सबसे खास पहलू उनका स्पोर्ट्स करियर है. वह इंटरनेशनल लेवल के टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं और स्पेन, ऑस्ट्रेलिया तथा सर्बिया में आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं.
इतना ही नहीं, उनका CBSE नेशनल्स, SGFI नेशनल्स, खेलो इंडिया और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 जैसे नेशनल कॉम्पिटिशन के लिए भी सेलेक्शन हुआ था. उत्तर भारत विश्वविद्यालय खेलों में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया था और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/