- इस बयान के बाद बंगाल में राजनीतिक उफान, लोग कर रहे कारवाई की मांग
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि उनके पूर्व सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए दो करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। बंगाल सीएम ने आरोप लगाया कि एक 'भाईपो गैंग' ( अभिषेक बनर्जी और उनके सहयोगी) ने शूटर्स को यह रकम पहुंचाई थी और पैसे पहुंचाने वाले लोग डायमंड हार्बर के रहने वाले थे, हालांकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का आरोप पत्र इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के साथ आरोपियों का कोई संबंध स्थापित नहीं करता है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ की फंडिंग और डायमंड हार्बर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा-भाईपो गैंग इस मर्डर के पीछे है। अधिकारी ने कहा- यह एक इंटर स्टेट क्राइम है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहां तक मुझे पता है, इस हत्या के लिए 2 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।'भाईपो गैंग' ने इस मर्डर के लिए फंड अरेंज किया था। अभी जांच चल रही है इसलिए मैं इस बारे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। उन्होंने कहा- डायमंड हार्बर से जुड़े कॉल रिकॉर्ड हैं, जिनमें कॉन्ट्रैक्ट किलर को पैसे देने का जिक्र है। सुवेंदु अधिकारी ने किसी का नाम नहीं लिया: हालांकि सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी नेताओं ने डायमंड हार्बर से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के लिए भाईपो (भतीजा) शब्द का इस्तेमाल किया था। हल्दिया की एक रैली में अधिकारी ने कहा-चंद्रनाथ रथ का सबसे बड़ा गुनाह था कि वह तब के लोप (सुवेंदु अधिकारी) की मदद कर रहे थे, इसलिए बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई। सीबीआई के आरोप पत्र में क्या?:
सीबीआई का आरोप पत्र शुभेंदु अधिकारी के संदर्भित सात आरोपियों का हालांकि तृणमूल कांग्रेस से कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं करता है। अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों में से अधिकतर पश्चिम बंगाल के बाहर के पेशेवर अपराधी हैं। दो आरोपियों सागर और साहब सोनकर की पहचान षड्यंत्रकारियों के रूप में की गई है। इनमें से कोई भी डायमंड हार्बर का निवासी नहीं है, हालांकि दोनों पहले से चंद्रनाथ के परिचित थे। सीबीआई के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि सागर और सोनकर साजिश के विभिन्न पहलुओं में शामिल थे, जिनमें शूटर्स को लाना, लॉजिस्टिक और रेकी में मदद करना शामिल था।
6 मई 2026 को मर्डर: बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद छह मई को मध्यमग्राम मेंचंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। वह कार की आगे वाली यात्री सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे, तभी बाइक से आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में चालक भी घायल हो गया। चंद्रनाथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बंगाल पुलिस ने शुरुआत में मामले की जांच की और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। बाद में यह जांच सीबीआई को सौंप दी गयी। तृणमूल कांग्रेस ने उस समय इस हत्या की निंदा की थी और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने एवं उन पर मुकदमा चलाने के लिए अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की थी।नंदीग्राम में चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार: BJP ने चंद्रनाथ रथ की मां को उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ सुवेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रनाथ रथ की मां हैं। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को उनके नामांकन कार्यक्रम में भी पहुंचे। उनके समर्थन में सुवेंदु अधिकारी ने एक रैली भी निकाली।बता दें, सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/