अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया CEO
रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में नए CEO के नाम पर मुहर
CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने ट्रस्ट को सौंपा था 3 नामों का पैनल
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के Western Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief रह चुके हैं
अप्रैल 2026 में भारतीय वायुसेना से हुए हैं सेवानिवृत्त
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी निभा चुके हैं अहम सैन्य जिम्मेदारी
एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा मूल रूप से देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं।
उन्होंने छह दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के विमानों पर उड़ान भरी और तीन हजार घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव हासिल किया।
मिश्रा भारतीय वायुसेना में कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर भी रह चुके हैं। इसके अलावा एकीकृत रक्षा स्टाफ में उप प्रमुख (सिद्धांत, संगठन एवं प्रशिक्षण) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने भारत के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। बड़े संगठनों के संचालन, नेतृत्व और विभिन्न स्तरों पर समन्वय का उनका व्यापक अनुभव उनकी नई जिम्मेदारी में अहम माना जा रहा है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/