कहा,'जोड़ा फूल' का चुनाव चिह्न ममता बनर्जी के हाथों से पहले ही निकल चुका है और दो दिनों में फुटबॉल भी हो जाएगा पंचर
- राहुल गांधी को बताया पागल, कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, तो कभी वे बिना दाढ़ी के देते है दिखाई
-असम में बाढ़ से भारी तबाही, पुनर्वास पर खर्च होंगे 1000 करोड़ से ज्यादा
अशोक झा/ कोलकाता: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि 'जोड़ा फूल' का चुनाव चिह्न ममता बनर्जी के हाथों से पहले ही निकल चुका है और दो दिनों में फुटबॉल भी पंचर हो जाएगा।
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा इस मौके पर कूचबिहार के मधुपुर धाम आए थे। असम सरकार ने शंकराचार्य की याद से जुड़े इस धाम के विकास प्रोजेक्ट के लिए 35 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। असम के मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि जब ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री थीं, तब उन्होंने कूचबिहार के मधुपुर धाम जाने की योजना बनाई थी, लेकिन जा नहीं पाए, क्योंकि ममता बनर्जी बार-बार उनसे दो या पांच दिन बाद आने को कहती थीं। मुख्यमंत्री के साथ असम के दो मंत्री, पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री मालती रावा राय और कई विधायक मौजूद रहे।।बताया गया कि असम के हालिया बजट में मधुपुर सत्रा के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भी मधुपुर सत्रा के विकास के लिए 30 करोड़ देने का आश्वासन दिया है। श्रीमंत शंकरदेव ने अपने जीवन के अंतिम समय का एक हिस्सा मधुपुर धाम में बिताया था और यहीं उनका निधन हुआ था। इसी कारण मधुपुर सत्रा असम समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। हालांकि, यह स्थल पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन है, जबकि इसके रखरखाव और संचालन में असम सरकार की भूमिका रहती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की है।उन्होंने राहुल गांधी को एक पागल व्यक्ति करार दिया है।दरअसल, CM सरमा ने यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद लोकतंत्र की हत्या वाले बयान को लेकर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी एक पागल व्यक्ति हैं. कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, तो कभी वे बिना दाढ़ी के दिखाई देते हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 19 साल पुराने मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की तरफ से की गई कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि यह पुलिस का कर्तव्य था।
असम में बाढ़ से भारी तबाही, पुनर्वास पर खर्च होंगे 1000 करोड़ से ज्यादा: उन्होंने कहा कि अब बंगाल में हालात बदल गए हैं और असम सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर मधुपुर धाम का विकास करेगी।उन्होंने दावा किया कि बंगाल का मधुपुर धाम भारत के टूरिज्म मैप पर जल्द ही एक बहुत बड़ा स्थान हासिल करेगा।
बता दें, निर्वाचन आयोग (ECI) ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नए नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए हैं. ममता बनर्जी गुट को 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' नाम और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल मिला, जबकि बागी गुट को 'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' और 'लिफाफा' चुनाव चिह्न मिला.
कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक जेल: इस बीच, नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, 4 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ममता बनर्जी खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने CM शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की थी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/