- ममता ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान, राहुल गांधी ने की ममता से बात
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। उन्होंने संचिता प्रधान डे नाम की जिस महिला को नंदीग्राम सीट पर हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था, उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। बंगाल राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है. नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान के बाद अब पार्टी महासचिव सुभाषिस भट्टाचार्य को भी गिरफ्तार किया गया है. कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा, 'हम नंदीग्राम से इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान और ऑब्जर्वर सुभाषिस भट्टाचार्य की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं।
हत्या के पुराने मामले में मिलन प्रधान गिरफ्तार: बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को शुक्रवार को एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी उस समय हुई, जब नंदीग्राम उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट की उम्मीदवार संचिता डे प्रधान ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके ममता बनर्जी ने यहां कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया. पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान एक पुराने हत्या मामले में आरोपी हैं।
उनके खिलाफ पहले से ही वारंट जारी था और उसी के संबंध में शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया. उपचुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव से पहले विपक्ष को खत्म करना चाहती है. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि मिलन प्रधान के खिलाफ अचानक मामला दर्ज किया गया और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
उन्होंने सवाल उठाया, 'इस तरह बीजेपी पश्चिम बंगाल में एकदलीय शासन स्थापित करने की कोशिश कर रही है. क्या इस राज्य के साथ-साथ देश में भी विपक्ष की राजनीति नहीं होगी?' हालांकि, बीजेपी के पूर्व मेदिनीपुर जिला नेतृत्व ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी से उसका कोई संबंध नहीं है।
बीजेपी का गंदा खेल: कांग्रेस
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने कहा कि नंदीग्राम भूमि आंदोलन से जुड़े 12 से अधिक मामलों में नामजद मिलन प्रधान को पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर स्थित एक होटल से हिरासत में लिया गया. पार्टी ने कहा, 'यह बीजेपी का गंदा खेल है. मिलन 2007 में नंदीग्राम आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे. तब से उनके खिलाफ कम से कम 12 मामले दर्ज हैं. लेकिन आज, क्योंकि उन्होंने सफलतापूर्वक अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, पुलिस के जरिए उन्हें गिरफ्तार करा दिया गया।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/