- पर्यटन और व्यापारिक संगठनों की बढ़ी चिंता, राहत कार्य जारी
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: दार्जिलिंग हिल्स में लगातार भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-10 (NH-10) पर 20वें मील (बारदांग) के पास भूस्खलन और पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। बताया गया है कि रंगपो-सिलीगुड़ी मार्ग: यातायात पूरी तरह से बाधित है। कहा गया है कि लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से मिट्टी, मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर आ गए हैं।
प्रशासन द्वारा मलबा हटाने और रास्ता साफ करने का काम जारी है, लेकिन लगातार बारिश से दिक्कतें आ रही हैं।
वैकल्पिक मार्ग को लेकर बताया गया है कि यात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने वैकल्पिक रास्तों (जैसे रंगपो से डुगा, सिंगताम आदि) का उपयोग करने का सुझाव दिया है।पूजा से पहले इस प्रकार के भूस्खलन से पर्यटन सिकुड़े लोगों को परेशानी में डाल दिया है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/