- चार कुकी ग्रामीणों की मौत हो गई और एक महिला बताई जा रही लापता
बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: मणिपुर के तामेंगलोंग और नोनी जिलों में NSCN (IM) और ZUF (K) के संदिग्ध सदस्यों ने रविवार को दो अलग-अलग हमले किए। जिनमें चार कुकी ग्रामीणों की मौत हो गई और एक महिला लापता बताई जा रही है।यह घटना दोपहर करीब 3 बजे घटी, जब तीन ग्रामीणों का एक समूह जरूरी सामान लेकर घर लौट रहा था। मृतकों की पहचान जूली सिंगसन और थांगवेल (रोएल) गैंगटे के रूप में हुई है। तीसरी महिला के लापता होने की आशंका है।
वेस्टर्न विलेज वॉलंटियर्स (WVV) ने एक बयान में कहा कि हत्या के बाद हमलावर कथित तौर पर गांव के केंद्र की ओर बढ़े, लेकिन ग्रामीणों की तरफ से जवाबी कार्रवाई के बाद उन्हें भागना पड़ा। संगठन ने दावा किया कि जूली गर्भवती थीं। WVV ने इस हमले को मानवता पर असहनीय हमला बताते हुए इसकी निंदा की और कहा कि खासतौर पर कुकी-जो समुदाय को निशाना बनाया गया है। वहीं, टोलेन गांव में एक महिला और उसके पति की भी कथित तौर पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। मृतकों की पहचान लिंगजंगाई सिंगसिट और सेनेह सिंगसिट के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद असम राइफल्स के कैमाई बेस के जवानों ने घायल बेटे को तत्काल इलाज के लिए जिरीबाम पहुंचाया। हालांकि, बाद में सेनेह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इन घटनाओं का महत्व इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि ये ब्लैक डे (13 सितंबर) को घटी, जिसे कुकी समुदाय द्वारा 1990 के दशक की शुरुआत में कुकी-नागा जातीय संघर्ष के दौरान हुई जानमाल की हानि की याद में वार्षिक शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसके अलावा, उन्होंने मणिपुर में चल रहे संघर्ष के बीच एनएच-37 के किनारे रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं भी जताई हैं। टोलेन गांव इसी संवेदनशील गलियारे पर स्थित है, जो इम्फाल और जिरीबाम को जोड़ता है।
मणिपुर में कुकी नागरिक समाज संगठनों (सीएसओ) ने हमलों की निंदा की और घटना की तत्काल निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि दोषियों की पहचान की जाए और विश्वसनीय सबूतों और उचित कानूनी प्रक्रिया के आधार पर उन पर मुकदमा चलाया जाए। इस बीच, कैमाई नागा ग्राम प्राधिकरण ने भी हमलों की निंदा करते हुए हमलावरों को एक अज्ञात समूह बताया है और चिंता व्यक्त की है कि इस घटना से क्षेत्र में रहने वाले समुदायों के बीच संदेह और विभाजन पैदा हो सकता है।हत्या के बाद हमलावर गांव की ओर बढ़े
समूह ने आरोप लगाया कि लोंगपी गांव में हमला NSCN-IM ZUF-K (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ़ नागालैंड-इसाक मुइवा ज़ेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट-कामसन) गुटों के सदस्यों की ओर से किया गया. WVV ने अपने बयान में यह दावा किया कि पीड़ितों पर उस वक्त हमला किया गया, जिस समय वे जरूरी काम कर रहे थे। हत्या के बाद हमलावर गांव की ओर बढ़े, मगर वेस्टर्न विलेज वॉलंटियर्स के साथ गोलीबारी के बाद उन्हें पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा।
#मणिपुर
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/