- मुख्यमंत्री ने कहा सोनिया गांधी को मांगनी चाहिए सार्वजनिक माफी
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पश्चिम बंगाल समेत देश भर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में भाजयुमो ने मशाल जुलूस का आयोजन किया।हाथों में मशाल लिये भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी की। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोनिया गांधी से राष्ट्रगीत का अपमान करने के लिए माफी की मांग की है। हालांकि, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सफ कर दिया है कि सोनिया गांधी माफी नहीं मांगेंगीं।
सोनिया गांधी ने बीच में रुकवाया वंदे मातरम् का गायन
शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत को सोनिया गांधी द्वारा बीच में रुकवाये जाने से आक्रोशित भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के साथ-साथ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
पुरुलिया के रघुनाथपुर में भाजपा का विरोध मार्च:
पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर शहर में भी रविवार शाम को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए यह मार्च खुदीराम मोड़ पहुंचा, जहां भाजपा की ओर से विरोध सभा का आयोजन हुआ. सभा में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम्' की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
सोनिया गांधी माफी मांगें, बंगाल में आक्रोश : शुभेंदु
इससे पहले वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी को एक चिट्ठी लिखकर उनसे बिना शर्त माफी मांगने की अपील की। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सोनिया गांधी ने जो किया, वह राष्ट्रगीत और उसके रचयिता दोनों का अपमान है।इसके लिए कांग्रेस नेता को माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी ने जो किया, उससे पूरा पश्चिम बंगाल आक्रोशित है। भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी इस कथित घटना की निंदा की जबकि पार्टी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय गीत से जुड़े नियमों के अनुसार 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का सम्मान किया जाना चाहिए।
चटर्जी ने कहा, "देश भर में यह नियम और कानून है कि वंदे मातरम्' का संपूर्ण गायन होना चाहिए। दुर्भाग्य से, वे (कांग्रेस) देश के नियमों का भी पालन नहीं करते हैं।"
राशिद अल्वी बोले- सोनिया के माफी मांगने का सवाल ही नहीं: इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि सोनिया गांधी के माफी मांगने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बड़ी देशभक्त हैं. अल्वी ने कहा कि महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर ने 1937 में वंदे मातरम् के 2 स्ट्रैंजा को ही अडॉप्ट किया था. अल्वी के मुताबिक, गांधी और टैगोर दोनों का मानना था कि इसके बाद के जो हिस्से हैं, वे मजहबी हैं, धार्मिक हैं।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/