अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल के बीरभूम जिले के होटल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि होटल के अंदर फंसे छह लोगों की झुलसने से मौत होने की खबर है।घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. यह स्पष्ट नहीं है कि होटल में आग कैसे लगी या किस वजह से इतनी भीषण आग फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। आग की भयावहता को देखते हुए पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मदद को आये लोगों ने बचाई जान: तीर्थभूमि तारापीठ में मां तारा मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित पुलिस स्टेशन के पास एक निजी होटल में आग लगने की सूचना पाकर आसपास के विभिन्न होटलों से लोग आग बुझाने में मदद के लिए आए, दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकल वाहन तुरंत आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा.।आग में झुलसे यात्रियों को अस्पताल भेजा गया।
सुबह करीब 4:30 में लगी आग: बताया जा रहा है कि सभी लोग तारापीठ के इस निजी होटल में पूजा-अर्चना करने और रात बिताने के लिए ठहरे हुए थे. तारापीठ स्थित निजी होटल के मालिक के बेटे कल्याण पाल ने बताया- आज सुबह करीब 4:30 बजे एसी एनसीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। होटल के रात्रि रक्षक ने तुरंत दूसरे लड़के को बुलाया।
अलार्म के कारण कई लोगों की टूटी नींद
उन्होंने बताया कि जब जम्पर नीचे उतारा गया, तो बिजली के तार में आग लग गई और होटल की बिजली काट दी गई। इससे पहले ही फायर अलार्म बज चुका था। इसके परिणामस्वरूप, होटल के कमरों में ठहरे यात्री सतर्क हो गए और बाहर निकलने लगे. हालांकि, धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/