- कहा, गिरफ्तारी के साथ चल-अचल संपत्ति जप्त करने के लिए धारा 107 बीएनएस के तहत कार्रवाई
- सभी धार्मिक अनुष्ठान में पुलिस रखे पैनी नजर ओर सु व्यवस्था
- पुलिस अधिकारी और कर्मियों को दिया मोर्निंग वॉक का निर्देश, खुद स्वस्थ्य रहे और समाज को भी
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: पड़ोसी राज्य बिहार के किशनगंज जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार मादक पदार्थ अवैध लॉटरी को लेकर सख्त है। उनके निर्देश के बावजूद ठाकुरगंज मस्तान चौक, पेट्रोल पंप, जेलेबिया मोड, जगन्नाथ मंदिर, पुराना ब्लॉक, मार्केटिंग यार्ड, रजिस्ट्री ऑफिस, भीम बालिश, चेंगबाड़ी चर्च आदि क्षेत्र लॉटरी और मादक पदार्थ का धंधा परवान चढ़ रहा है। शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी में संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी शामिल रहे। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा अनुसंधान की गुणवत्ता एवं कांडों के निष्पादन तथा सिटीजन सेंट्रिक पुलिसिंग के साथ-साथ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न दिशा-निर्देश दिये गये। सभी थानाध्यक्ष को अवैध लॉटरी के खरीद-बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और मादक पदार्थ अधिनियम में गिरफ्तार अपराधियों का तस्करी से अर्जित अवैध सम्पति जप्त करने के लिए धारा 107 बी0एन0एस के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अपने अपने क्षेत्र में अपराध और अपराधी पर पूरी तरह नकेल कसने का निर्देश दिया गया।
सभी थानाध्यक्षों को अपने थाना में कार्यरत पदाधिकारी/कर्मीयों को स्वास्थ पर ध्यान रखने और तंदुरूस्ती बनाये रखने के लिये प्रत्येक दिन थाना क्षेत्र मे मॉर्निंग वॉक करने के लिये कहा गया। गुणवक्ता पूर्ण अनुसंधान करने एवं अभियोजन शाखा प्रभारी को स्पीडी ट्रायल के कांड में गवाहों तथा साक्ष्य / प्रदर्शों को ससमय न्यायलय में प्रस्तुत कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सहयोग पोर्टल से प्राप्त आवेदन का ससमय निष्पादन करने और पुलिस कार्यालय के सभी शाखा के लंबित आवेदन का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। श्रावणी मेला, जन्माष्टमी एवं संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सत्त निगरानी रखने तथा निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मानव तस्करी और महिलाओं से जुड़े अपराध पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। देखना है कि इन निर्देशों एर सभी थानों की पुलिस क्या क्या एक्शन लेती है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/