- 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज लोगों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे
- बांटने के लिए पंचायत, ब्लॉक, महकमा और जिला प्रशासन करेंगी तैयारी
अशोक झा/ कोलकाता: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार राज्यभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नवान्न में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि 10 अगस्त से पूरे राज्य में एक साथ अभियान शुरू होगा। इसके तहत पंचायत, ब्लॉक, महकमा और जिला प्रशासन के माध्यम से 70 लाख राष्ट्रीय ध्वज लोगों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।"तिरंगा यात्रा" केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि यह भारत माता की सेवा और सुरक्षा के प्रति हमारे दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य 'ऑपरेशन सिंदूर' को जनसमर्थन देना है — एक ऐसा अभियान जो आतंकवाद के विरुद्ध हमारे राष्ट्र की निर्णायक लड़ाई का प्रतीक है। हमारा तिरंगा उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज हम सभी भारतीयों का यह दायित्व है कि हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों, और देश की अखंडता, संप्रभुता व शांति को सुनिश्चित करें। इस यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि देश सर्वोपरि है, और इसके लिए हम सब एकजुट हैं। तिरंगे की छाया में हम संकल्प लेते हैं कि हम आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे और अपने वीर जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ना और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च सर्वे बिल्डिंग के सामने से शुरू होकर हाजरा मोड़ तक जाएगा।उन्होंने राज्यवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 'हर घर तिरंगा' अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करेगा।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/