-कहा चोर- चोर, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर कीचड़ पोता
ममता बनर्जी ने पुलिस पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं करने का लगाया आरोप
अशोक झा/ कोलकाता: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रविवार को उत्तर 24 परगना के बिजपुर दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन हुआ। ममता एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं, जिसकी हालीशहर पुलिस की कथित हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने ममता के खिलाफ 'चोर' के नारे लगाए। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंका गया। उन्होंने पुलिस पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसे साजिश बताया। दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने ममता के दौरे का विरोध किया और आरोप लगाया कि वह इलाके का शांत माहौल बिगाड़ने आई थीं। बताते है कि कथित पुलिस कस्टडी में मारे गए पश्चिम बंगाल के हलीसहर में तृणमूल के कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गईं। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक दिया। जब तक गाड़ी रुकी रही, विरोध प्रदर्शन जारी रहा। रविवार 9 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर कीचड़ पोता। जूते चप्पल फेंके. अपशब्द बोले और चोर जैसे नारे लगाए गए। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनका काफिला रास्ते में रोक लिया और उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ ने गाड़ी पर कीचड़, पानी की बोतलें, जूते और चप्पलें फेंकीं.प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
काफिले को रोककर गाड़ी पर फेंकी चीजें: हलिशहर पहुंचते ही ममता बनर्जी के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। कुछ ही देर में भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद गाड़ी पर कीचड़ और पानी की बोतलें फेंकी गईं। प्रदर्शनकारियों ने जूते-चप्पल भी फेंके। इस दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। भीड़ में मौजूद लोगों ने उन्हें 'चोर' और 'डकैतों की रानी' जैसे नारे भी लगाए। अचानक बिगड़े हालात से इलाके में तनाव बढ़ गया।ममता ने इस पूरी घटना के लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बाहर से गुंडे लेकर आई थी। उन्होंने भद्दी गालियां दीं और बड़ी-बड़ी ईंटें फेंकीं। गाड़ी को देखिए। पूरे रास्ते ईंटें फेंकी गईं. मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।
वे हत्या करने के बाद परिवार को डरा रहे: ममता बनर्जी
इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा, हिरासत में पीट-पीटकर हत्या करने के बाद, वे अब परिवार को डराने और धमकाने के लिए घर जा रहे हैं। हमने आने का वादा किया है. हम आए हैं. ईंटे और बडे पत्थर फेंके गए। सुरक्षा की बात तो छोड़िए, पुलिस के सामने ही गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। बाहरी गुंडे आ गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'पुलिस ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए इन गुंडों को इकट्ठा किया है। पुलिस सुरक्षा के लिए इन्हीं गुंडों पर निर्भर है। हिरासत में मौतें हो रही हैं. बंगाल अब गुंडों के हाथों में चला गया है।
बंगाल में बर्बरता फैली हुई है: ममता बनर्जी
बनर्जी ने कहा, 'मैंने कहा था कि मैं आऊंगी। कल मैंने उनकी पत्नी से दो बार बात की थी। विधायक ने आकर उन्हें घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी थी। हम केस दर्ज कराएंगे। पुलिस की मौजूदगी में पत्थर फेंके गए। मुझे पुलिस से कोई गुस्सा नहीं है। मेरा गुस्सा इस बात पर है कि खुद गृह मंत्री इस गड़बड़ी को भड़का रहे हैं। बंगाल में बर्बरता फैली हुई है. पुलिस बीजेपी कार्ड-होल्डर बन गई है। बीजेपी प्रायोजित आतंक चल रहा है।मेरा सिर फूट सकता था, मर भी सकती थी'
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर बड़ी ईंटें भी फेंकी गईं। उन्होंने कहा, "मेरा सिर फूट सकता था। मैं यहीं मर सकती थी। उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार पर उन्हें निशाना बनाने के लिए गुंडों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें पुलिस से कोई खास गुस्सा नहीं है, लेकिन आरोप लगाया कि राज्य सरकार के कहने पर फोर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। बनर्जी ने कहा, "पुलिस गुंडों को बचा रही है। बंगाल गुंडों के हाथ में चला गया है।" उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को कानूनी तौर पर आगे बढ़ाएगी। हालांकि, भाजपा ने बनर्जी पर कांचरापाड़ा में तनाव भड़काने के लिए आने का आरोप लगाया और कहा कि स्थानीय लोगों ने उनकी मौजूदगी का विरोध किया था।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/