- पांच बार के चुने हुए रहे थे विधायक, आखिर पार्टी ऑफिस में क्यों दी जान
- वहां से इलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जो जांच का विषय है
- वे स्कूल शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और आयुष मंत्री भी रह चुके थे
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।टीएमसी ऑफिस से उनका शव बरामद किया गया है। आशीष बनर्जी रामपुरहाट से पांच बार के विधायक चुने गए थे। आखिर ऐसा क्यों किया इसकी जांच होगी।भारी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई है।पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।बीरभूम की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आशीष बनर्जी ममता बनर्जी के समय में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके थे। वे बीरभूम के रामपुरहाट के वार्ड नंबर 5 के हट्टलपारा में रहते थे। उनके घर के बगल में ही पार्टी ऑफिस है। आज सुबह वहीं उनका शव लटका हुआ मिला। खबर मिलते ही रामपुरहाट पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुबह से ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए। मौत की वजह साफ नहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया': मगर घर के सामने किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। अभी मौत की वजह साफ नहीं है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। रामपुरहाट पुलिस जांच कर रही है।
रामपुरहाट से पांच बार के विधायक थे आशीष बनर्जी:
आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए थे।तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उन्होंने कई मंत्री पद संभाले। वे स्कूल शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री और आयुष मंत्री रह चुके हैं। 2021 के चुनाव के बाद ममता बनर्जी सरकार ने उन्हें उपसभापति बनाया था। 2026 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर रामपुरहाट से चुनाव लड़ा लेकिन वो चुनाव हार गए।बीजेपी उम्मीदवार ध्रुव साहा ने उन्हें करारी शिकस्त दी।जिला राजनीति में वे अनुब्रता मंडल के करीबी माने जाते थे। राज्य में बदलाव के बाद जून में उन्होंने रामपुरहाट के जिला तृणमूल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। साथ ही बीरभूम तृणमूल कोर कमेटी की सदस्यता भी छोड़ दी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/