- चोरी के एक मामले में जांच करने पहुंची थी यहां पुलिस
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में चोरी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।फरीदपुर थाना क्षेत्र के चंद्रडांगा स्थित लंबे समय से बंद एक ईंट भट्ठे से पुलिस ने 48 लाख रुपये नकद बरामद की हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।इस बारे में पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने बताया की राइस मिल की चोरी की शिकायत के आधार जांच प्रकिया के तहत रुपये बरामद की गई है।काफी देर तक चली तलाशी: पुलिस सूत्रों के अनुसार चोरी के एक मामले की जांच के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि चंद्रडांगा के परित्यक्त ईंट भट्ठे में भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर फरीदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया. काफी देर तक चली तलाशी के बाद पुलिस ने वहां से 48 लाख रुपये नकद बरामद किए।
बरामद नकदी का चोरी की नहीं: जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद नकदी का चोरी की घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम वहां कैसे पहुंची।इसका वास्तविक स्रोत क्या है और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद होंगे और खुलासे: पुलिस ने बरामद राशि को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इस बरामदगी को चोरी के मामले की जांच में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/