- फेसबुक लाइव कर दिखाई थानेदार के सामने 'गुंडागर्दी'
अशोक झा/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के आने के बाद से लगातार TMC पर जनता का गुस्सा फूटता हुआ देखा जा रहा है।अभिषेक बनर्जी से लेकर कई नेताओं पर अबतक लोगों ने अंडों से हमले किए हैं।अब इसका ताजा शिकार तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा बनी हैं। कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा पर एक रेस्टोरेंट/पार्टी दफ्तर के बाहर जमा हुई उग्र भीड़ ने अंधाधुंध अंडे और बैंगन फेंके।
हमले के वक्त महुआ मोइत्रा अंदर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही थीं। उन्होंने खुद इस पूरी घटना का 'फेसबुक लाइव' (Facebook Live) और वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खिड़कियों और शीशों पर लगातार अंडे लगते और फूटते दिखाई दे रहे हैं।महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस घटना के बारे में जानकारी दी है।महुआ ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के गुंडो ने उनके साथ ऐसी हरकत की है.
बताया जा रहा है कि महुआ रेस्टोरेंट के अंदर थीं, तभी उनके ऊपर अंडे फेंकने की घटना हुई. उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से टीएमसी के क्षेत्रीय नेताओं के अलावा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जैसे महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी, सांसद कल्याण बनर्जी जैसे नेताओं पर भी अंडों और टमाटर से हमले हो चुके हैं।महुआ मोइत्रा ने साफ किया कि वह डरकर भागने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरा क्षेत्र है, मैं यहाँ की सांसद हूँ। मैं यहाँ से नहीं हिलूँगी। पूरा बंगाल बीजेपी की इस गुंडागर्दी को देखे।"
दिलचस्प बात यह है कि महुआ मोइत्रा पर यह हमला ठीक उसी दिन हुआ, जब कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य में नेताओं पर हो रहे अंडा-हमलों पर सख्त रुख अपनाया था। हाईकोर्ट ने इसे एक 'सामाजिक बुराई' बताते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि नेताओं और राजनीतिक विरोधियों पर अंडे फेंकने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज करे। कोर्ट ने कहा था कि किसी भी आरोपी या नेता के मौलिक अधिकारों का इस तरह हनन नहीं किया जा सकता।
हालिया विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद से पार्टी के कई बड़े नेताओं को जनता और विपक्ष के इस अनोखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। महुआ मोइत्रा से पहले भी कई बड़े चेहरे इसके निशाने पर आ चुके हैं:
अभिषेक बनर्जी: टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में पत्थरों और अंडों से हमला हुआ था, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। उन्हें सुरक्षा के लिए हेलमेट तक पहनना पड़ा था।
मदन मित्रा व कुणाल घोष: वरिष्ठ नेता मदन मित्रा के काफिले को अंडों से नहला दिया गया था, जबकि कुणाल घोष पर ममता बनर्जी के कालीघाट आवास के बाहर अंडे फेंके गए।
उदयन गुहा और विजय सिंह: 18 और 19 जून को क्रमशः टीएमसी नेता उदयन गुहा और आसनसोल कोर्ट के बाहर विजय सिंह पर "चोर-चोर" के नारों के साथ अंडों की बौछार की गई थी।TMC का आरोप है कि इस घटना के पीछे भाजपा समर्थकों का हाथ है. वहीं, भाजपा की ओर से इस फिलहाल इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
क्यों अंडा फेंक रही जनता?
बता दें कि पश्चिम बंगाल में TMC की हार के बाद अब प्रदर्शनकारी नेताओं पर अंडे फेंकने लगे हैं. अबतक अभिषेक बनर्जी से लेकर बापादित्य दासगुप्ता, सव्यसाची दत्ता और मदन मित्रा पर अंडों की मूसलाधार बौछार हुई है. इस लिस्ट में अब महुआ मोइत्रा का नाम भी शामिल हो चुका है. बंगाल की जनता पर यह गुस्सा अचानक नहीं फूटा है. इसके पीछे सालों से दबा वो आक्रोश है, जिसने छोटे कारोबारियों से लेकर ऑटो चालकों को तक परेशान किया। लोगों का आरोप है कि TMC ने अपनी सत्ता के दौरान उनसे कट मनी और अवैध रंगदारी के तौर पर करोड़ों वसूले थे। अंडे फेंकने का यह मामला अदालत तक पहुंच चुका है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने अंडा फेंकने की घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से इन मामलों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/