बंगाल में शांति सीमापार बांग्लादेश में इसको लेकर पेट में दर्द
- भाजपा विधायक को लेकर जमकर की गई नारेबाजी
अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता वह चाहे मस्जिद हो या मंदिर। प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया।जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने मस्जिद के साथ हुए बर्ताव पर दुख जताते हुए इस स्थिति को भारत के लिए काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है क्योंकि बांकरा को बदनाम किया गया। पश्चिम बंगाल में एक करोड़ लोगों और 55,000 मस्जिदों में आज नमाज़ अदा की गई और काली पट्टी बांधी गई। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा था कि यहां लाखों लोग जमा होंगे।कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर मौजूद ऐतिहासिक बांकरा मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट करने के विवाद ने अब सीमा पार भी तूल पकड़ लिया है। बंगाल में स्थिति शांत रही। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। लेकिन इस घटना को लेकर सीमा पार बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बीजेपी विधायक सौरव सिकदर के खिलाफ 'जान से मारने की धमकी' वाले नारे लगाए।कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में मौजूद बांकरा मस्जिद (जिसे गौरीपुर जामा मस्जिद भी कहा जाता है) उसमें शुक्रवार की नमाज पर पाबंदी की खबरों के बाद बांग्लादेश में स्थानीय लोगों और कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध रैली निकाली।प्रदर्शन के दौरान, लोग बैनर लिए हुए थे, जिनमें ऐतिहासिक मस्जिद को हटाने की कोशिश को 'साजिश' बताया गया और धार्मिक गतिविधियों को जारी रखने की मांग की गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रदर्शनकारियों को 'सौरव सिकदर को फांसी दो' के नारे लगाते हुए भी देखा गया, जिसमें सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी विधायक को निशाना बनाया गया। कोलकोता एयरपोर्ट के अंदर मस्जिद को बंद करने के आदेश के बाद से विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही साफ कर चुके हैं कि सरकार किसी को भी किसी भी तरह से अपने धर्म का पालन करने से नहीं रोक रही है. हालांकि, पहले नेशनल सिक्योरिटी और एयरपोर्ट सिक्योरिटी को देखा जाना चाहिए. इस बीच, सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने मस्जिद को बंद करने के आदेश का कड़ा विरोध किया. बदले में, उन्होंने आज मस्जिद में एक सभा की चेतावनी दी।
सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने प्रदर्शन का किया था ऐलान
दोपहर के करीब 12 बज रहे थे. उस समय सिद्दीकुल्लाह चौधरी बांकरा चौराहे पर पहुंचे थे. उनके साथ कुछ समर्थक भी थे. उन्होंने पुलिस से बात की. उन्होंने पुलिस से पूछा कि क्या वे प्रोग्राम के हिसाब से नमाज पढ़ पाएंगे. हालांकि, पुलिस ने साफ़ कर दिया कि जमावड़े के लिए कोई परमिशन नहीं ली गई थी. सिद्दीकुल्लाह ने कहा कि उनका प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है. वे दूसरी जगह नमाज पढ़ेंगे।सिद्दीकुल्लाह चौधरी के जाने के बाद भी बांकरा इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है. एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने किसी भी तरह की अशांति से बचने के लिए पहले से ही एहतियाती कदम उठाए हैं। एयरपोर्ट में स्थित मस्जिद में रोक लगाए जाने के बाद पारा हाई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने रोक के बावजूद जुमे की नमाज वहीं पढ़ने का ऐलान किया था।पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में माहौल गर्म है। कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज पर रोक लगा दी गई है। मस्जिद कमेटी की ओर से मस्जिद कहीं और स्थानांतरित करने की बात भी हुई। मस्जिद कमेटी के कुछ लोग इसके पक्ष में हैं, वहीं एक धड़ा इसके विरोध में खुलकर उतर आया है जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने रोक के बावजूद जुमे की नमाज उसी मस्जिद में पढ़ने का ऐलान किया था।सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने जुमे की नमाज मस्जिद में ही कराए जाने की मांग पर अड़ गए थे। हालांकि, बाद में वह बंकर के लिए निकल गए। एयरपोर्ट के पास स्थित अपने घर से सिद्दिकुल्लाह चौधरी यह कहकर रवाना हुए कि वह कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने बिधाननगर रवाना हो गए। इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।वहीं, एक स्थानीय इमाम ने इसे लेकर पुलिस से बात की। पुलिस ने इमाम को यह जानकारी दी कि एयरपोर्ट परिसर में स्थित मस्जिद में नमाज की अनुमति नहीं है। पुलिस ने इमाम को धारा 163 यानी निषेधाज्ञा लागू होने की जानकारी दी।इमाम ने भी कहा कि हम कहीं और नमाज पढ़ लेंगे।एयरपोर्ट के आसपास, मस्जिद की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।मस्जिद की ओर जाने वाली हर गली, हर सड़क पर सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा है। पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ ही महिला सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है। गौरतलब है कि एयरपोर्ट परिसर में दो रनवे के बीच स्थित मस्जिद में नमाज होती आई है, जिस पर पश्चिम बंगाल सरकार ने रोक लगाने की घोषणा कर दी थी।
सिद्दिकुल्लाह ने किया था ये ऐलान: कोलकाता एयरपोर्ट परिसर की गौरीपुर मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच जमीयत आज मस्जिद में जुमे की नमाज पर अड़ा है...जिसे देखते हुए एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। CRPF और बंगाल पुलिस के जवान मौके पर तैनात किये गये हैं.
जमीयत उलेमा ए हिंद बंगाल के प्रमुख सिदीकुल्लाह चौधरी ने जुमे पर आज उस मस्जिद में नमाज पढ़ने का एलान किया है जिसे बंगाल सरकार ने बंद कर दिया है।सिदीकुल्लाह चौधरी ने कहा है कि अगर उन्हें रोका गया तो इसका विरोध करेंगे।सिद्दिकुल्लाह चौधरी ने यह ऐलान किया था कि मुस्लिम समुदाय के लोगों के नमाज के लिए मस्जिद में घुसने की कोशिश करेंगे।उनके इस बयान के बाद कोलकाता पुलिस अलर्ट मोड में आ गई थी।सुरक्षा के लिए बंकर क्रॉसिंग इलाके में बड़ी संख्या में सीएपीएफ के जवानों को तैनात करने के साथ ही कोलकाता पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया। इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लगा दी गई है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/