- अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का हुआ शुभ उद्घाटन
- बंगाल में राज्य और केंद्र के मंत्री भी रहे स्टेशनो पर मौजूद
अशोक झा/ कोलकाता: यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का शुभ उद्घाटन हुआ। यह परियोजना भारतीय रेलवे को और अधिक आधुनिक, उन्नत एवं यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जलपाईगुड़ी रोड रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में मैं उपस्थित था।
इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार, जलपाईगुड़ी के माननीय सांसद डॉ. जयंत कुमार राय तथा भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।आधुनिक अवसंरचना, उन्नत यात्री सुविधाओं, दिव्यांगजन-अनुकूल व्यवस्थाओं तथा स्थानीय विरासत के अनुरूप स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा दी है। भारत हाइड्रोजन ट्रेन शुरु करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। भारत से पहले फ्रांस, चीन, स्वीडन और जर्मनी में हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही थी। इसके साथ ही पीएम मोदी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन स्टेशनों का उद्घाटन किया। मालूम हो कि ये केंद्र सरकार की 'अमृत भारत स्टेशन योजना' का हिस्सा है, जिन्हें की 1570 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।मालूम हो कि अपग्रेड किए गए स्टेशन में एक आधुनिक बिल्डिंग होगी, जिसमें बेहतर आर्किटेक्चरल डिज़ाइन, अच्छी लाइटिंग और स्टैंडर्ड साइनेज, बेहतर वेटिंग एरिया, साफ़-सफ़ाई की बेहतर सुविधाएं, दिव्यांग यात्रियों के बैरियर-फ़्री एक्सेस, साफ-सुथरे वेटिंग रूम -टॉयलेट और बेहतरीन पार्किंग की व्यवस्था होगी।क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना?अमृत भारत स्टेशन योजना इंडिन रेलवे का एक चल रहा मिशन है, जिसे रेल मंत्रालय ने दिसंबर 2022 में पूरे देश में 1275 स्टेशनों के लिए शुरू किया है। यह एक राष्ट्रीय पहल है जिसका मकसद रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और बढ़िया बनाना है। इस प्रोजेक्ट को कई संस्थाएं मिलकर मैनेज कर रही हैं, जिनमें गति शक्ति यूनिट्स, रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) और अलग-अलग विभागों की कंस्ट्रक्शन यूनिट्स शामिल हैं। इनका फोकस यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने, स्टेशन तक पहुंच आसान करने और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर है।शुक्रवार तो जिन 75 रेलवे स्टेशनों का पीएम मोदी उद्घाटन किया उनमें निम्निलिखित राज्य शामिल हैं। 75 अमृत भारत स्टेशनों के नाम
नांदुरा महाराष्ट्र CR 11करोड़
जुन्नोर देव मध्य प्रदेश CR 23 करोड़
बारामती महाराष्ट्र CR 11 करोड़
तालचेर ओडिशा ECOR 13 करोड़
बलांगीर ओडिशा ECOR 20 करोड़
बरपाली ओडिशा ECOR 22 करोड़
केसिंगा ओडिशा ECOR 22 करोड़
पारलाखेमुंडी ओडिशा ECOR 17 करोड़
शिवनारायणपुर बिहार ER 7 करोड़
डीग राजस्थान NCR 15 करोड़
फतेहपुर उत्तर प्रदेश NCR 33 करोड़
पनकी धाम उत्तर प्रदेश NCR 25 करोड़
विंध्याचल उत्तर प्रदेश NCR 23 करोड़
भिंड मध्य प्रदेश NCR 13 करोड़
हरपालपुर मध्य प्रदेश NCR 12 करोड़
छतरपुर मध्य प्रदेश NCR 12 करोड़
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश NCR 20 करोड़
ऐशबाग जंक्शन उत्तर प्रदेश NER 24 करोड़
जलपाईगुड़ी रोड पश्चिम बंगाल NFR 35 करोड़
हल्दीबाड़ी पश्चिम बंगाल NFR 26
मजबाट असम NFR 10
मोदीनगर उत्तर प्रदेश NR 26
नरवाना हरियाणा NR 27
शामली उत्तर प्रदेश NR 25
जालंधर कैंट पंजाब NR 99
मुक्तसर पंजाब NR 21
धामपुर उत्तर प्रदेश NR 11
हर्रावाला उत्तराखंड NR 25
अंब अंदौरा हिमाचल प्रदेश NR 24
आनंदपुर साहिब पंजाब NR 22
कालका हरियाणा NR 31
मोहाली पंजाब NR 22
सोमेसर राजस्थान NWR 13
दौसा राजस्थान NWR 15
खैरथल राजस्थान NWR 12.79
बाड़मेर राजस्थान NWR 18
गोटन राजस्थान NWR 20.14 करोड़
जैसलमेर राजस्थान NWR 140 करोड़
रायनपाडु आंध्र प्रदेश SCoR 25
कंबम आंध्र प्रदेश SCoR 12 करोड़
मंगलागिरि आंध्र प्रदेश SCoR 13 करोड़
हाई-टेक सिटी तेलंगाना SCR 26 करोड़
चांपा छत्तीसगढ़ SECR 13 करोड़
बालाघाट मध्य प्रदेश SECR 8 करोड़
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश SECR 17 करोड़
नैनपुर जंक्शन मध्य प्रदेश SECR 17 करोड़
बालोद छत्तीसगढ़ SECR 6 करोड़
सरोना छत्तीसगढ़ SECR 14 करोड़
बिमलगढ़ ओडिशा SER 6 करोड़
बारिपदा ओडिशा SER 9 करोड़
मुरी झारखंड SER 12 करोड़
पिस्का झारखंड SER 21 करोड़
चेन्नई पार्क तमिलनाडु SR 14करोड़
निलंबूर रोड केरल SR 16 करोड़
परप्पनंगडी केरल SR 14 करोड़
थालास्सेरी केरल SR 22 करोड़
तिरुर केरल SR 26 करोड़
चिन्ना सलेम तमिलनाडु SR 12 करोड़
कुन्नूर तमिलनाडु SR 12 करोड़
अंगमाली फॉर कालडी केरल SR 9 करोड़
चालाकुडी केरल SR 10 करोड़
बंटवाला कर्नाटक SWR 18 करोड़
अलनावर कर्नाटक SWR 17 करोड़
बादामी कर्नाटक SWR 15 करोड़
कोप्पल कर्नाटक SWR 21 करोड़
अशोक नगर मध्य प्रदेश WCR 13.86 करोड़
सांची मध्य प्रदेश WCR 10 करोड़
शिवपुरी मध्य प्रदेश WCR 22 करोड़
विदिशा मध्य प्रदेश WCR 18 करोड़
ब्योहारी मध्य प्रदेश WCR 22 करोड़
गंगापुर सिटी राजस्थान WCR 24 करोड़
गोधरा गुजरात WR 6 करोड़
प्रतापनगर गुजरात WR 72 करोड़
पोरबंदर गुजरात WR 7 करोड़
भक्तिनगर गुजरात WR 24 करोड़
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/