- हर हाल में दोषियों पर होगी कारवाई, यह लोकतंत्र पर हमला
- सोमवार को इसी मार्ग पर निकाला जाएगा तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल
अशोक झा/ कोलकाता:कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को एसएफआई समेत विभिन्न वाम छात्र संगठनों की ओर से कोलकाता की सड़कों पर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी निंदा की है।घायल हुए पत्रकारों से मिलने के लिए SSKM अस्पताल का दौरा किया। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को सियालदह से धर्मतला तक निकाले गए प्रदर्शन के दौरान कई पत्रकारों पर हमला किया गया। प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। घायल पत्रकारों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उनका हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिया। रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों पर हमला
वामपंथी छात्र संगठनों और कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर छात्रों का एक समूह नीट परीक्षा में कथित घोटाले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। सियालदह से धर्मतला तक निकाली गई रैली के बाद सभा आयोजित की गई। इसी कार्यक्रम की कवरेज के दौरान कई पत्रकार प्रदर्शनकारियों के एक समूह के निशाने पर आ गए। आरोप है कि मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया।
जंतर-मंतर की लहर धर्मतला तक पहुंची, आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष से बना रणक्षेत्र
संपादक भी हुए घायल: इस हमले में संपादक शिलादित्य कर भी घायल हो गए। बताया गया कि डोरिना क्रॉसिंग पर लाइव प्रसारण के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और कथित रूप से उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने उन्हें घेरकर अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं। घायल अवस्था में उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अन्य घायल पत्रकारों का भी वहीं इलाज चल रहा है।अस्पताल पहुंचकर शुभेंदु अधिकारी ने जाना हालचाल
घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रात में एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक-एक कर सभी घायल पत्रकारों का हाल जाना और अस्पताल प्रशासन को समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संपत्ति हैं और वे अपनी जान जोखिम में डालकर जनता तक खबर पहुंचाते हैं।मैंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उन सभी को सही इलाज मिले। उन्होंने कहा कि मैं पत्रकारों पर हुए इस घिनौने हमले की कड़ी निंदा और विरोध करता हूँ। विरोध-प्रदर्शन के नाम पर 'गुंडा राज' (अराजकता/गुंडागर्दी) को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे तुरंत हमलावरों की पहचान करें और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।
हमलावरों की पहचान का दावा
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे धैर्य रखें, दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा:
शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि सोमवार को उसी मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे, जिस रास्ते से शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ था। यह यात्रा तमोघना घोष, तापस राय और रितेश तिवारी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। उनका दावा था कि शुक्रवार को जहां लगभग सात हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए थे, वहीं सोमवार को करीब 14 हजार लोग तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उस दिन वह स्वयं उत्तर बंगाल के दौरे पर रहेंगे।कोलकाता प्रेस क्लब ने की घटना की निंदा
पत्रकारों पर हुए हमले की कोलकाता प्रेस क्लब ने भी कड़ी निंदा की है। जारी बयान में कहा गया कि किसी आंदोलन के दौरान रिपोर्टर और छायाकारों को निशाना बनाना बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने हमले से किया किनारा: दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने दावा किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और पत्रकारों पर हमला करने वाले लोग उनके आंदोलन का हिस्सा नहीं थे। आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और हमलावरों का उनके कार्यक्रम से कोई संबंध नहीं है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/