अमित शाह ने कोलकाता में दुनिया के सबसे बड़े दही संयंत्र की रखी आधारशिला
- 15 वर्षों तक भ्रष्ट एवं वैचारिक रूप से दिवालिया तृणमूल कांग्रेस की रही सरकार
अशोक झा/ कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के तहत दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के डेयरी क्षेत्र, किसानों और औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि बंगाल में आया बदलाव आजादी के बाद देश के किसी भी राज्य में हुए राजनीतिक परिवर्तन से अलग है।
शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "बंगाल में आया बदलाव आजादी के बाद देश के किसी भी राज्य में देखे गए राजनीतिक परिवर्तन से अलग है।" उन्होंने राज्य की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "पहले बंगाल पर तीन दशक तक वामपंथ की विदेशी विचारधारा का शासन रहा और उसके बाद 15 वर्षों तक भ्रष्ट एवं वैचारिक रूप से दिवालिया तृणमूल कांग्रेस की सरकार रही।"गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल शिक्षा में देश से 5 दशक आगे रहता था। आजादी के कई सेनानी बंगाल ने दिए थे। बंगाल ने देश का हर क्षेत्र में मार्ग दर्शन किया है। बंगाल लंबे समय तक बाहरी देशों के कम्युनिस्टों वाली सरकार के चंगुल में था। आज प्रधानमंत्री मोदी की एक अपील पर 10 सालों के संघर्ष के बाद शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार है और सोनार बांग्ला का आंदोलन यहां फिर जीवित हुआ है। बंगाल में विकास को मिली रफ्तार: करीब 700 करोड़ रुपये के निवेश से हावड़ा फूड पार्क में बनने वाली इस परियोजना की प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की क्षमता होगी।।एक आधिकारिक बयान के अनुसार, संयंत्र में हर दिन करीब 1,000 टन दही और अन्य संवर्धित डेरी उत्पादों का उत्पादन किया जा सकेगा। इसके पूरा होने के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी दही उत्पादन इकाई बन जाएगी.
बयान में कहा गया कि इस परियोजना से पश्चिम बंगाल के 1.25 लाख से अधिक डेरी किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनमें 30,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं. इससे किसानों को दूध के लिए स्थिर बाजार उपलब्ध होगा और राज्य में डेरी सहकारी नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में अमूल बंगाल डेरी परियोजना के तहत दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी। शाह ने न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर से हावड़ा में बनने वाले इस संयंत्र की आधारशिला डिजिटल माध्यम से रखी. इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अमूल ब्रांड के तहत डेरी उत्पादों का विपणन करने वाली गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।बंगाल जैसा कहीं नहीं हुआ बदलाव: शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जैसा बदलाव हुआ है. उस तरह का बदलाव आजादी के बाद किसी भी राज्य में नहीं हुआ है.पहले राज्य पर तीन दशकों तक लेफ्ट की विदेशी सोच हावी थी. उसके बाद फिर 15 साल तक भ्रष्ट एवं विचारधारा के मामले में दिवालिया टीएमसी
पश्चिम बंगाल के अपने तीन दिन के दौरे का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने शासन के ज़रूरी मुद्दों पर गहरी बातचीत की. उन्होंने कहा, “हमने पिछले दो दिनों में घुसपैठ रोकने, कानून-व्यवस्था को मज़बूत करने और महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं और उन पर चर्चा की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित अमूल बंगाल डेयरी प्रोजेक्ट राज्य के डेयरी सेक्टर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा और दूध उत्पादकों की इनकम में काफी सुधार करेगा।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/