-700 करोड़ से तैयार 30 हजार से अधिक महिला दुग्ध उत्पादक भी शामिल
- बंगाल के 1.25 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद
- करेंगे मोदी करेंगे संगठनात्मक बैठक और 2026 में भाजपा पर होंगे लक्ष्य
अशोक झा/ कोलकाता: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने बंगाल दौरे के अंतिम दिन 19 जुलाई को कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में हावड़ा फूड पार्क में लगभग 700 करोड़ रुपये के निवेश से अमूल बंगाल डेयरी परियोजना स्थापित की जा रही हैअमूल बंगाल डेयरी परियोजना के तहत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन करेंगे।मिली जानकारी के अनुसर हावड़ा फूड पार्क में स्थापित की जा रही इस डेयरी परियोजना से प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जा सकेगा। यह संयंत्र द्वारा रोजाना 10 लाख किलोग्राम दही और अन्य कल्चर्ड डेयरी उत्पाद तैयार होंगे। अधिकारियों की माने तो इसके अलावा प्रतिदिन 10 लाख लीटर पैकेज्ड दूध, दो लाख लीटर यूएचटी दूध, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 मीट्रिक टन पनीर, 10 मीट्रिक टन घी, 10 मीट्रिक टन मिठाई और लगभग ढाई लाख पैक फ्लेवर्ड मिल्क के उत्पादन की भी क्षमता होगी। इस परियोजना से पश्चिम बंगाल के 1.25 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इनमें 30 हजार से अधिक महिला दुग्ध उत्पादक भी शामिल हैं। वर्तमान में अमूल के सहकारी नेटवर्क के माध्यम से राज्य में प्रतिदिन करीब नौ लाख लीटर दूध का संग्रह किया जा रहा है। नई परियोजना से आधुनिक प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और आय के नए अवसर मिलेंगे।कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल में मोबिलिटी सेवाओं के संचालन और विस्तार के लिए भारत टैक्सी और पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान भी किया जाएगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह श्वेत क्रांति 2.0 के अंतर्गत पश्चिम बंगाल में नवगठित 200 से अधिक डेयरी सहकारी समितियों में से एक समिति को पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे। इसके साथ ही राज्य में नए पंजीकृत 11 बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों में से एक समिति को भी प्रतिनिधि रूप में पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
अमित शाह पश्चिम बंगाल में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय के कम्प्यूटरीकरण की परियोजना के अंतर्गत विकसित e-RCS पोर्टल का शुभारंभ भी करेंगे। यह पोर्टल सहकारी समितियों से संबंधित पंजीकरण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को डिजिटल, पारदर्शी तथा अधिक सुगम बनाने में सहायता करेगा।
मोदी करेंगे संगठनात्मक बैठक और 2026 का लक्ष्य : अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ संगठनात्मक ढांचे को लेकर विस्तृत चर्चा की है। इस बैठक में आगामी सदस्यता अभियान, चुनावी तैयारियों और नए नेतृत्व के समावेश पर जोर दिया गया। सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान कुलदीप मैती के नाम पर विशेष मंत्रणा हुई है, जिसे 2026 के चुनाव से पहले भाजपा की एक बड़ी सियासी चाल के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी का पक्ष भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि पार्टी लगातार उन लोगों के संपर्क में है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और बंगाल के विकास में विश्वास रखते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि सही समय आने पर इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। फिलहाल, शाह की इस बैठक के नतीजों और कुलदीप मैती के अगले कदम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इसके पहले आज सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में जुमागाछ सीमा चौकी पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन में सीमा सुरक्षा बल के वीर जवानों से संवाद किया और BSF की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।इस दौरान घुसपैठिया चेतावनी प्रणाली, रेडियो आधारित बाड़ भेदन पहचान प्रणाली, गेट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर और न्यू डिज़ाइन फेंस पर लगे स्वदेशी बॉर्डर सिक्योरिटी सिस्टम की एग्जीबिशन का अवलोकन कर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। अत्याधुनिक उपकरणों और आधुनिक अलर्ट सिस्टम से सुसज्जित हमारी सीमाएँ मॉडर्न बॉर्डर सिक्योरिटी की आदर्श मिसाल बन रही हैं।भारत-बांग्लादेश बॉर्डर की क्या है बड़ी बातें: भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई लगभग 4,096 किमी है। इस सीमा का लगभग 79% से 80% हिस्सा (3,240 किमी से अधिक) फेंस किया जा चुका है। इसकी कुल लंबाई का लगभग 20% यानी करीब 856 किमी हिस्से में बाड़ (फेंसिंग) लगना अभी बाकी है। भारत और बांग्लादेश की सीमा पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम) से लगती है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा बॉर्डर पड़ता है। यह लगभग 2,216 किमी है। लगभग 569 किमी के हिस्से में फेंसिंग नहीं है।
असम लगभग 267 किलोमीटर के बॉर्डर में से करीब 86% फेंसिंग पूरी हो चुकी है और करीब 39 किमी का हिस्सा अनफेंस्ड है। मेघालय में 443 KM के बॉर्डर में से 90% से ज्यादा काम पूरा हो चुका है, और लगभग 40 से 45 किमी हिस्से में फेंसिंग बाकी है। भाजपा की मोदी सरकार ने बढ़ाई वॉच टावर की संख्या: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीएसएफ की उत्तर बंगाल सीमांत की 18 वीं वाहिनी की सीमा चौकी जुमागाछ बीओपी पर वॉच टावर से सीमा चौकी की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। मोदी सरकार ने न केवल सीमाओं पर वॉच टावरों की संख्या बढ़ाई है, बल्कि इन्हें अत्याधुनिक तकनीक से लैस कर सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत एवं अभेद्य बनाया है। बंगाल को घुसपैठ मुक्त बनाने के लिए नई सरकार ने थ्री डी पॉलिसी के तहत 10 हजार अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा है। बंगाल सरकार और बीएसएफ के संयुक्त एक्शन से बांग्लादेश बौखला गया था। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने कई स्थानों पर लोगों को वापस लौटाया था। इसको लेकर बीएसएफ के साथ बॉर्डर पर झड़प और नोंकझोक हुई थी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/