- ममता के शासन में सभी को मिलता था 1500 का लाभ
- 3000 के चक्कर में कई प्रतिबद्ध से लोगों में बढ़ी नाराजगी
- टीएमसी दे रही इसे हवा, महिलाओं को हथियार बनाकर खोया जनाधार तलाशने की तैयारी
अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में भाजपा की ओर से महिलाओ के लिए महत्वपूर्ण योजना अन्नपूर्णा योजना शुरू किया।इसमें पिछली सरकार से डबल राशि महिलाओं के खाते में भेजा जा रहा है। पीछली सरकार में लक्ष्मी भंडार के नाम पर सभी महिलाओं को पैसा भेजती थी।भाजपा सरकार योग्य पात्र के आधार पर महिलाओं के खाते में भेज रही है। लाखों की संख्या में अभी भी महिलाओं को पैसा नहीं मिला। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए सरकार ने घोषणा की है कि जिनके खाते में पैसा नहीं गया उसके लिए टीम जाएगी। महिलाओं के गुस्से का फायदा उठाकर अब जमीन खो चुकी टीएमसी ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन शुरू करवाया है। इसके सहारे ही वह अपनी जमीन वापस पाना चाहते है। बंगाल के हावड़ा और दार्जिलिंग में अन्नपूर्णा योजना के फंड न मिलने के गुस्साई सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हावड़ा के श्यामपुर व डोमजुर और दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा में हालात काफी तनावपूर्ण बन गया बीएसएफ को लाठी चलानी पड़ी।महिलाओं ने अंडे फेंके और झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। डोमजुर के कलोरा नंबर 2 पंचायत कार्यालय पर करीब 500 महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने ऑफिस का गेट बंद कर दिया और दो घंटे तक उसे बंद रखा। महिलाओं का आरोप है कि टीएमसी संचालित पंचायत ने केवल अपनी समर्थक महिलाओं के आवेदन स्वीकार किए, जबकि आम गरीब महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना का लाभ नहीं दिया गया। पंचायत अधिकारियों ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।श्यामपुर ब्लॉक II कार्यालय पर भी 100 से ज्यादा महिलाएं जमा हुईं। गुस्साई भीड़ ने स्टाफ पर हमला किया, अंडे फेंके और दफ्तर को तहस-नहस कर दिया। ऑफिस के कागजात बिखेर दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 3 और 4 जून को जमा किए गए आवेदनों का अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। स्थिति बिगड़ने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। महिलाओं ने एक सप्ताह का समय देते हुए प्रदर्शन समाप्त किया।प्रदर्शनकारी महिलाओं से क्या बोले अधिकारी
दार्जिलिंग के फांसिदेवा में भी यही मंजर देखने को मिला। बीडीओ कार्यालय के बाहर अंडे फेंकती महिलाओं को रोकने के लिए बीएसएफ जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। कई महिलाएं घायल हो गईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुरुष बीएसएफ कर्मियों ने महिलाओं पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं, जबकि महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं। घटना में दो पत्रकार भी घायल बताए जा रहे हैं। नक्सलबाड़ी के एसडीपीओ सौम्यजीत रॉय भी मौके पर पहुंचे और हालात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
भुगतान में देरी की शिकायतों पर तनाव: अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल सरकार की सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने निर्धारित राशि भेजी जाती है, ताकि वे घरेलू खर्च, भोजन, बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें। योजना का लाभ निर्धारित पात्रता मानदंडों के आधार पर दिया जाता है और इसके लिए लाभार्थियों का पंजीकरण व दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक होता है। राज्य सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवारों की वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू का कहना है कि इस प्रदर्शन के पीछे छुपे साजिश का जल्द भंडाफोड़ होगा। सरकार महिलाओ, युवाओं और श्रमिकों के साथ है और आगे भी रहेंगी।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/