-बंगाल के 41 BJP उम्मीदवारों और दूसरे लोगों को दी गई सिक्योरिटी भी वापस ले ली
अशोक झा/ कोलकाता: आम जनता उन्नयन पार्टी के MLA और चेयरमैन हुमायूं कबीर को केंद्र सरकार की तरफ से मिली Y प्लस सिक्योरिटी वापस लेली गई है।बुधवार को हाई कोर्ट के आदेश पर ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार के होम डिपार्टमेंट की तरफ से पश्चिम बंगाल के 41 BJP उम्मीदवारों और दूसरे लोगों को दी गई सिक्योरिटी भी वापस ले ली गई है।हुमायूं कबीर ने सुरक्षा कम होने पर कहा कि वह अपनी सिक्योरिटी के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मांग करेंगे, क्योंकि उन पर बहुत खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि पश्चिम बंगाल की केंद्र सरकार ने सोमवार रात को 41 BJP MLAs और दूसरे लोगों की सिक्योरिटी वापस लेने का ऑर्डर जारी कर दिया, लेकिन अधीर रंजन चौधरी और नौशाद सिद्दीकी की सिक्योरिटी वापस नहीं ली गई है। हुमायूं कबीर ने कहा कि उन पर बहुत सारे खतरे हैं, इसलिए वह राज्य और केंद्र सरकार को एक साथ लेटर लिखकर अपनी सिक्योरिटी के लिए अप्लाई करेंगे।
कोर्ट के आदेश के बाद सिर्फ न नेताओं बल्कि कई और लोगों सुरक्षा घटाई गई है. पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की सुरक्षा को Z कैटेगरी से घटा कर Y कर दिया गया है।
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/