अशोक झा/ कोलकाता : बंगाल के हुगली जिले से एक बड़ी राजनीतिक और आपराधिक खबर सामने आ रही है। आरामबाग नगरपालिका के बहुचर्चित ग्रीन सिटी भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व राज्य सचिव और ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता स्वपन कुमार नंदी को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है।कानून के लंबे हाथों से बचने के लिए स्वपन नंदी ने फिल्मी अंदाज में अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की तकनीकी सर्विलांस के आगे उनकी चालाकी धरी की धरी रह गई। पुलिस ने उन्हें बंगाल से लगभग 2300 किलोमीटर दूर केरल से गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद से बंगाल की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है।
मूंछ साफ कर बदला हुलिया, केरल को बनाया सेफ हाउस
जांच अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही ‘ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट’ में करोड़ों के गबन की जांच तेज हुई, स्वपन नंदी अचानक अंडरग्राउंड हो गए थे। पुलिस और जांच एजेंसियों को गच्चा देने के लिए उन्होंने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली। नंदी ने अपनी मूंछें मुंडवा लीं और पहनावा बदलकर सीधे दक्षिण भारत के राज्य केरल में जाकर छिप गए। उन्हें लग रहा था कि इतनी दूर वह पुलिस की नजरों से बचे रहेंगे। हालांकि, खुफिया इनपुट और मोबाइल लोकेशन की मदद से जांचकर्ताओं ने उन्हें केरल के ठिकाने से ढूंढ निकाला। पुलिस अब उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाने की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
स्वपन नंदी पर फूटा जनता का गुस्सा:
ममता बनर्जी के खास और टीएमसी के पूर्व राज्य सचिव को स्वपन कुमार नंदी को गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरामबाग लेकर पहुंची। हुगली ग्रामीण पुलिस की एक स्पेशल टीम नंदी को गौराहटी क्रॉसिंग से पैदल आरामबाग थाने ले जा रही थी तभी स्थानीय लोगों ने नंदी का विरोध करना शुरू कर दिया और चोर-चोर के नारे लगाने लगे।
चेहरे पर कालिख फेंकी, शर्ट फाड़ी: नाराज लोगों ने नंदी पर अंडे मारने शुरू कर दिए। किसी ने उसके चेहरे पर कालिख फेंक दी तो किसी ने शर्ट फाड़ दी। हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को स्वपन नंदी को दौड़ाकर ले जाना पड़ा लेकिन लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे, वो उस पर अंडा प्रहार करते रहे। किसी तरह पुलिस नंदी को थाने लेकर पहुंच सकी।बता दें कि स्वपन नंदी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। उसने अपनी मूंछ मुंडवा ली थी, इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे केरल में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।कौन है स्वपन कुमार नंदी?
स्वपन कुमार नंदी को पुलिस ने केरल से गिरफ्तार किया है। नंदी ममता बनर्जी का बेहद करीबी है और आरामबाग नगरपालिका के ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोपी है।
स्वपन नंदी ममता के उन खास नेताओं में शामिल है जिन पर ममता बनर्जी सबसे ज्यादा भरोसा करती हैं।
आरामबाग नगरपालिका में 2017 में ग्रीन सिटी योजना आई, इसमें 44 स्कूलों में सोलर सिस्टम लगाने की योजना थी।
आरोप है स्कूलों में सिर्फ 44 लाख रुपये का ही काम कराया बाकी रकम भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गई।फर्जी बिल बनाकर सरकारी पैसे का गबन किया गया, स्वपन नंदी पर करीब 7.24 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।
दागियों पर अंडे-कालिख की बौछार कर रही जनता
बंगाल में घोटालेबाजों और कट मनी लेने वालों में जबरदस्त दहशत है। फालता के देवीपुर में हाउसिंग स्कीम का कट मनी वसूलने वाला स्थानीय प्रेसिडेंट सौमित्र मंडल अब अपने करीबियों के जरिए लोगों के पैसे वापस कर रहा है। आरोप है कि सौमित्र मंडल ने हाउसिंग प्रोजेक्ट के तहत घर देने के नाम पर बेनिफिशियरीज से कट मनी ली थी लेकिन बंगाल में कानून का राज कायम होने के बाद अब सौमित्र मंडल आम लोगों के पैसे लौटा रहा है।बंगाल में शुभेंदु सरकार के आने के बाद अब ममता सरकार में हुए एक-एक घोटाले की फाइल खुल रही है। बंगाल पुलिस आरोपियों को पकड़ रही है, वहीं जनता कोर्ट से पहले इन दागियों का न्याय अंडे से कर रही है।

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/