- अपर बागडोगरा में बालासन नदी पर 1 किलोमीटर लंबे तटबंध निर्माण का शुभारंभ, कटाव रोकने की दिशा में बड़ा कदम
अशोक झा/ सिलीगुड़ी: माटीगाड़ा नक्सलबाड़ी के विधायक और राज्य में परिवहन सह वित्त राज्यमंत्री आनन्दमय बर्मन ने कहा कि जिस प्रकार से मतदाताओं ने उनकी झोली भरी है। अब उन्हें मौका मिला है मतदाताओं की झोली भरने का। वह आज अपर बागडोगरा के एम एम तराई क्षेत्र में बालासन नदी पर लगभग 1 किलोमीटर लंबे तटबंध निर्माण कार्य का शुभ उद्घाटन करते हुए कहा। उन्होंने इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।यह तटबंध परियोजना बालासन नदी के लगातार हो रहे कटाव को रोकने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। लंबे समय से नदी कटाव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह परियोजना राहत की एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बताया कि तटबंध निर्माण पूरा होने के बाद बरसात के दौरान नदी के बढ़ते जलस्तर से होने वाले कटाव और संभावित बाढ़ के खतरे को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे आसपास के गांवों, कृषि भूमि और लोगों के घरों को सुरक्षा मिलेगी।स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में मजबूत तटबंध की मांग की जा रही थी। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की अपील भी की। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और आपदा प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/