वाराणसी - हिन्दू समाज स्वयं की रक्षा करने में आत्मनिर्भर हो इस उद्देश्य से, हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा वाराणसी में 'शौर्य प्रशिक्षण' शिविर का आयोजन होगा | यह शिविर 8 जन से 14 जून तक दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा |
'हर घर योद्धा' इस विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित यह शिविर सुबह 5.30 से 7.30 बजे श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इण्टर कालेज , ईश्वरगंगी में लिया जाएगा | इसी के साथ शाम 5.30 से 7.30 बजे शिवपुरी वाटिका गांगकला भट्ठा, बड़ागांव में इसका आयोजन होगा | 15 से 40 साल की आयु के हिन्दू युवकों एवं युवतियों के लिए आयोजित यह शौर्य प्रशिक्षण शिविर निःशुल्क है ।
जिन्हे भी इस शिविर में सम्मिलित होना है वे 9324868906 इस संपर्क क्रमांक पर संपर्क करने का आह्वाहन हिन्दू जनजागृति समिति ने किया है l ( विश्वनाथ कुलकर्णी उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक, हिंदू जनजागृति समिति की कलम से)
दुनियाभर के घुमक्कड़ पत्रकारों का एक मंच है,आप विश्व की तमाम घटनाओं को कवरेज करने वाले खबरनवीसों के अनुभव को पढ़ सकेंगे
https://www.roamingjournalist.com/